Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बड़े मियां छोटे मियां' के बाद भी नहीं रुकेंगे Akshay Kumar, शाह रुख खान की इस हीरोइन संग खेलेंगे असली खेल

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 09:51 PM (GMT+05:30)

    फिल्म Bade Miyan Chote Miyan को लेकर अक्षय कुमार का नाम इस समय लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे देखकर हर क ...और पढ़ें

    अक्की की अगली फिल्म को लेकर आया अपडेट (Photo Credit-X)
    अक्की की अगली फिल्म को लेकर आया अपडेट (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट
    2. बड़े मियां छोटे मियां के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे अक्षय
    3. इस एक्ट्रेस के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं, जो साल में 2-4 फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। इस साल की शुरुआत अक्षय एक्शन थ्रिलर बड़े मियां छोटे मियां के साथ करने वाले हैं। हाल ही में अक्की और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसको लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ी हुई है। 

    इस बीच अक्षय कुमार की एक और अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। आइए जानते हैं कि डायरेक्टर अली अब्बास जफर की बड़े मियां छोटे मियां के बाद अक्षय किस मूवी में दिखेंगे। 

    अक्षय कुमार की अगली फिल्म की शूटिंग हुई पूरी

    बड़े मियां छोटे मियां से इस साल अक्षय कुमार की अगली मूवीज का सिलसिला शुरू होने वाला है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अक्की की नेक्स्ट फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अभिनेता की अगली फिल्म खेल खेल में है। इस फिल्म की शूटिंग का काम पूरा हो गया है और आने वाले समय में इसकी रिलीज डेट का एलान किया जा सकता है। 

    इस फिल्म की अनाउंसमेंट बहुत पहले हो गई थी और अब इसकी शूटिंग भी कम्पलीट हो चुकी है। खास बात ये है कि अक्षय की खेल खेल में एक मल्टीस्टारर मूवी है। जिसमें शाह रुख खान की फिल्म डंकी अदाकारा तापसी पन्नू, वाणी कपूर, आदित्य सेहल, एमी व्रिक और प्रघ्या जायसवाल नजर आएंगी। 

    सिर्फ इतना ही नहीं नो एंट्री फेम कलाकार फरदीन खान भी लंबे वक्त बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी करते नजर आएंगे। इस घोषणा के बाद में खेल खेल में को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 

    कब रिलीज होगी बड़े मियां छोटे मियां

    खेल खेल में से पहले अक्षय कुमार बड़े मियां छोटे मियां में धमाल मचाते दिखेंगे। अक्की और टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म 10 अप्रैल ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- अक्षय ने एक्शन के चक्कर में किया था पागलपन, 55 से ज्यादा उम्र वाले ये एक्टर्स भी स्टंटबाजी करने में उस्ताद