यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sky Force धो देगी फ्लॉप का दाग! Akshay Kumar की अपकमिंग फिल्म को मिली Stree 2 की पावर
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 में अक्षय कुमार का कैमियो देखा गया। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्त्री 3 में अक्षय कुमार की ...और पढ़ें

HighLights
- खेल खेल में नहीं मिली अच्छी ओपनिंग
- बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं अक्षय की किस्मत
- स्काई फोर्स से है एक्टर को कई उम्मीदें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पहले किसी फिल्म की सक्सेस उसकी स्टारकास्ट पर काफी हद तक निर्भर रहती थी। हल्की स्टोरी लाइन होने के बावजूद कई बार बड़े स्टार्स की मौजूदगी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफल बना देती थी, लेकिन अक्षय कुमार की कुछ मौजूदा फिल्मों के साथ ऐसा नहीं हुआ। अब सवाल यह है कि बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की नैया कौन-सी फिल्म पार लगाएगी?
गिर रहा खेल खेल का कलेक्शन
एक्टर का रिपोर्ट कार्ड देखें तो इस साल उनकी अब तक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। खेल खेल में उनकी सबसे लेटेस्ट रिलीज है। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार ने कॉमेडी जॉनर में वापसी की थी, जिसके अक्षय महारथी माने जाते हैं, मगर जब यह फिल्म रिलीज हुई तो कहानी नहीं बदली।
खेल खेल की कमाई काफी घट गई है और अब फिल्म में चंद सांसें ही बची हैं। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय के कैमियो वाली स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर हर रोज धमाके कर रही है।
.jpg)
सैकनलिक.कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के छठे दिन खेल-खेल में ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 1.10 करोड़ की कमाई की। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन अब 17.15 करोड़ रुपये ही है। इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म के लिए 50 करोड़ कमाना भी काफी मुश्किल लग रहा है।
यह भी पढ़ें: Khel Khel Mein Box Office Day 6: अक्षय कुमार पर 'मंगल' भारी, छठे दिन का कलेक्शन कर देगा शॉक्ड
इस साल रिलीज हुईं तीन फिल्में
इससे पहले आई फिल्म सरफिरा भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म ने 22.13 करोड़ का कलेक्शन किया। एक्टर के लिए साल की शुरूआत हुई थी बड़े मियां छोटे मियां के साथ। ये फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में बनी हुई थी, लेकिन रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। हालांकि, आने वाले समय में अक्षय के पास कई ऐसी फिल्में हैं, जो असफलता के इस दौर पर विराम लगा सकती हैं। आइए बात करते हैं उनके बारे में।
खबरें और भी
स्काई फोर्स (Sky Force)
अक्षय कुमार की एक्शन थ्रिलर फिल्म स्काई फोर्स सत्य घटनाओं पर आधारित है, जिसकी शूटिंग एक्टर ने हाल ही में खत्म की है। माना जा रहा है कि गांधी जयंती के अवसर पर यानी 2 अक्टूबर को ये फिल्म रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अक्षय एयरफोर्स ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे।
(2)(1).jpg)
स्काई फोर्स का Stree 2 कनेक्शन
इस फिल्म से उम्मीद होने की वजह इसका स्त्री 2 कनेक्शन है। स्काई फोर्स की कहानी निरेन भट्ट ने लिखी है, जो स्त्री 2 के लेखक भी हैं और अमर कौशिक इसके सह-निर्माता हैं। स्त्री 2 में अक्षय कुमार का कैमियो भी देखा गया था, इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि राइटर अक्षय के साथ मिलकर कुछ नया मैजिक क्रिएट करना चाहते हैं।
(1).jpg)
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'स्त्री 2' के साथ अक्षय कुमार की बिग बजट फिल्म Sky Force का प्रोमो अटैच होने वाला था। मगर मेकर्स ने अपना इरादा बदल दिया और वो इसमें थोड़ा गैप रखना चाहते हैं। इस हिसाब से फिल्म की रिलीज कुछ समय के लिए पोस्टपोन भी हो सकती है।
सिंघम अगेन (Singham Again)
डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन में अक्षय कुमार कैमियो रोल करते नजर आएंगे। यूं तो ये मूवी इस साल 15 अगस्त को रिलीज की जानी थी। पुष्पा 2 की वह से इसे दिवाली तक पोस्टपोन कर दिया गया। बाद में पुष्पा 2 भी टल गई।
(1)(1).jpg)
वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle)
वेलकम टू जंगल भी बड़ी फिल्म है और सफल फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी है। एक कॉमेडी मूवी है। वेलकम फ्रेंचाइजी की इस तीसरी किस्त में हिंदी सिनेमा के कई कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानी 20 दिसंबर 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देगी।
जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)
अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हुमा कुरैशी भी इसकी कास्ट में शामिल हो गई हैं। 2017 की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2 में हुमा ने जॉली की पत्नी पुष्पा का किरदार निभाया था। पहली 'जॉली एलएलबी' फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी लीड रोल में थे। यह फिल्म भी अक्षय के करियर को कामयाबी की दिशा में ले जा सकती है।
(1).jpg)
हाउसफुल 5 (Housefull 5)
हॉउसफुल के सभी सीक्वल्स को लोगों ने बहुत पसंद किया। निर्माता साजिद नाडियाडवाला अब इसकी पांचवी किस्त लेकर आ रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ इस हाउसफुल 5 की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।