यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshay Workout Video: अक्षय कुमार ने शेयर की अपने वर्कआउट की झलक, फैंस बोले- ‘अपना हीरो अभी…’
Akshay Workout Video इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं। अब बुधवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक व ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Akshay Workout Video: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और शानदार अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके वर्कआउट के दौरान की तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती हैं। अब अक्षय कुमार की एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता एक के बाद एक पोल को उछल कर पकड़ते हुए दिख रहे हैं और जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वीडियो में उनकी फिल्म चांदनी चौक टू चाइना का मोटिवेशन सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने फैंस को मोटिवेट करते हुए लिखा, मेरी सबसे अच्छी सुबह वो है, जो इस तरह से शुरू होती है और आपकी?
अक्षय कुमार की इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद से फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) साढ़े नौ साल से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
राम सेतु ने बॉक्स ऑफिस पर गाढ़े झंडे
इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस कमाल दिखा रही है। मंगलवार को देशभर में राम सेतु का नेट कलेक्शन 2.90 करोड़ रहा। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 61.60 करोड़ हो गई है। इस पौराणिक फिल्म में अक्षय कुमार पुरातत्व विभाग में काम करने वाले आर्कियोलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ का किरदार निभा रहे हैं और नुसरत भरूचा उनकी पत्नी प्रोफेसर गायत्री की भूमिका निभा रही है तो जैकलीन फर्नांडिज पुरातत्व विभाग में काम करने वाली एक निडर युवती डॉ. सैंड्रा रेबेलो की भूमिका में नजर आ रही हैं। उनकी ये फिल्म पिछले महीने दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
खबरें और भी
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो ओह माय गॉड, कैप्सूल गिल और राउडी राठौर 2 जैसी बड़े बजट की फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Brahmastra OTT Free Watch: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सब्सक्रिप्शन के बिना देखिए 10 मिनट की 'ब्रह्मास्त्र'