विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तेज से मारो मैं गिर नहीं रहा...', Dhurandhar के सेट पर Akshaye Khanna की क्या सच में हुई थी पिटाई?

Published: Tue, 23 Dec 2025 06:39 PM (IST)

अक्षय खन्ना ने फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सभी तरह से ...और पढ़ें

इस सीन को रियल बनाने के लिए अक्षय खन्ना ने खाई थी मार/ फोटो- Instagram

इस सीन को रियल बनाने के लिए अक्षय खन्ना ने खाई थी मार/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. अक्षय खन्ना ने 'धुरंधर' में रहमान डकैत का रोल किया

  2. फिल्म में अक्षय के काम की हो रही है प्रशंसा

  3. सीन को रियल बनाने के लिए अक्षय ने तेज मारने को कहा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देश से लेकर विदेशों तक में 'धुरंधर' का जलवा बरकरार है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं। खास तौर पर अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' का किरदार तो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

इस किरदार में न सिर्फ अक्षय खन्ना ने जान भरी, बल्कि 'धुरंधर' के एक सीन को रियल बनाने के लिए अक्षय खन्ना ने सच में पिटाई भी खाई, ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि फिल्म में ओमार हैदर का किरदार निभाने वाले एक्टर आदित्य उप्पल ने इसका खुलासा किया है। कौन सा है वह सीन, चलिए आपको बताते हैं:

सीन को रियल बनाने के लिए पिटने को तैयार थे अक्षय खन्ना

अभिषेक पपाली टॉक्स से खास बातचीत करते हुए आदित्य उप्पल ने रहमान डकैत के साथ शूट करते हुए उस सीन के बारे में बताया जब करांची के पुलिस इंस्पेक्टर की लियारी की टास्क फोर्स उनको मारती है। 'धुरंधर' के BTS सीन के बारे में बात करते हुए आदित्य ने कहा, "शुरुआत में मुझे हिचिकिचाहट हो रही थी, क्योंकि वह सीनियर एक्टर हैं, लेकिन जब मैं ओमार हैदर बना, तो मेरे लिए वह सिर्फ रहमान डकैत थे। आप कितनी भी तैयारियां कर लो, आपको कुछ सेकंड के लिए हिचकिचाहट होती है। संजय सर उन्हें मारते हैं और फिर हमसे कहते हैं उन्हें मारो। हमने उन्हें मारा, लेकिन वह शॉट एडिट हो गया"।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar फिल्म का 'आलम सोडा' क्यों हो रहा वायरल? जानें इस सीक्रेट ड्रिंक का सदियों पुराना इतिहास

आदित्य उप्पल ने आगे कहा, "जब मैंने पहली बार उन्हें मारा, तो मैं थोड़ा घबरा रहा था। मैंने सोचा मैं उन्हें सॉफ्टली मारता हूं, जिससे उन्हें चोट न पहुंचे। वहां पर जगह इतनी कम थी कि वैन मूव नहीं हो रही थी, लोग उसे मिलकर हिला रहे थे। आदित्य सर ने मुझे बोला मारो, यहां तक कि अक्षय सर ने भी कहा, "तेज से मारो, मैं गिर नहीं रहा हूं। जब उन्होंने मुझसे ये दूसरी बार बोला, तो मैंने उन्हें पूरी ताकत लगाकर मारा"।

akshaye khanna dhurandhar

अक्षय खन्ना का 'धुरंधर' का गाना हुआ वायरल

अक्षय खन्ना को 'धुरंधर' के लिए रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन से कहीं अधिक प्यार मिल रहा है। हर कोई 90 के एक्टर की सराहना करता हुआ नहीं थक रहा है। उनका अरेबियन गाना काफी वायरल हुआ, जिस पर लाखों लोगों ने रील्स भी बनाई।

rehman dakait

धुरंधर की कमाई की बात करें तो मूवी ने इंडिया में नेट कलेक्शन 572.25 करोड़ और वर्ल्डवाइड 876.5 करोड़ तक का हुआ है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म की कमाई 186 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह के दिमाग पर Dhurandhar की सक्सेस का सुरूर, डायरेक्टर को धोखा देकर छोड़ी इतनी बड़ी फिल्म!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।