विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Akshaye Khanna को इस डिमांड की वजह से छोड़नी पड़ी Drishyam 3, सिर चढ़ा 'धुरंधर' का फेम?

Published: Fri, 26 Dec 2025 02:29 PM (IST)Updated: Fri, 26 Dec 2025 03:46 PM (IST)

दृश्यम 3 (Drishyam 3) की घोषणा के बाद, यह खबर आई है कि अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) फिल्म का हिस्सा ...और पढ़ें

अक्षय खन्ना ने क्यों छोड़ी दृश्यम 3 (फोटो-इंस्टाग्राम)

अक्षय खन्ना ने क्यों छोड़ी दृश्यम 3 (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दृश्यम 3 के मेकर्स ने कुछ समय पहले ही अपनी मच अवेटेड फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। मूवी की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर लीड रोल में नजर आए। लेकिन अक्षय खन्ना का नाम इसमें नहीं था जबकि वो इसकी फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे।

पार्ट 2 में नजर आए थे एक्टर

अक्षय खन्ना के सितारे जहां इस समय धुरंधर की सफलता की वजह से बुलंदियों पर हैं। वहीं फैंस को उम्मीद थी कि वो दृश्यम पार्ट 3 में भी नजर आएंगे। साल 2022 में आई दृश्यम 2 में उन्हें अपने किरदार के लिए खूब तारीफ मिली थी। हालांकि बाद में जब ये खबर आई कि अक्षय दृश्यम पार्ट 3 का हिस्सा नहीं होंगे तो फैंस में मायूसी छा गई। अब फिल्म छोड़ने की असली वजह सामने आ गई है।

Akshaye (5)

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Release Date: लग गई मुहर! थिएटर्स में आने को तैयार 'दृश्यम 3', रिलीज डेट पर आया बड़ा अपडेट

क्या थी अक्षय खन्ना की डिमांड

जानकारी के अनुसार, 'छवा में अक्षय ने खलनायक के रूप में दमदार भूमिका निभाई और धुरंधर में तो उन्होंने पूरी तरह से दर्शकों का दिल जीत लिया। वह इस समय सबसे अधिक मांग वाले अभिनेताओं में से एक बनकर उभरे हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है। दृश्यम 3 के लिए उन्होंने 21 करोड़ रुपये की मांग की थी।' मेकर्स का मानना है कि ये फीस उनके बजट से बाहर है इसलिए उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।

मेकर्स ने क्या लिया फैसला

फीस से जुड़े मुद्दे के अलावा एक अन्य मुद्दे पर असहमति थी। एक अन्य सूत्र ने दावा किया कि अक्षय ने अपने ऑन-स्क्रीन लुक में बदलाव का सुझाव दिया था और इस भूमिका के लिए विग पहनने की इच्छा जताई थी। हालांकि, फिल्म निर्माता इस विचार के पक्ष में नहीं थे क्योंकि अभिनेता दृश्यम 2 में बिना विग के नजर आए थे। इस वजह से मेकर्स चाहते थे कि लुक में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- ओह माय गॉड! रिलीज से पहले ही इस सस्पेंस थ्रिलर ने कमाए 350 करोड़, अब तक शूटिंग भी नहीं हुई शुरू