Akshaye Khanna ने आमिर खान को 17 बार मारा था थप्पड़, एक्टर ने सुनाया दिल चाहता है की शूटिंग के दौरान का किस्सा
आमिर खान ने हाल ही में 'दिल चाहता है' की शूटिंग का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि ...और पढ़ें
-1788510887503_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिल चाहता है (Dil Chahta Hai) को रिलीज हुए 25 साल बीत गए हैं। फिल्म अभी भी लोगों के बीच दोस्ती, प्यार और रिश्तों की मिसाल पेश करती है और पीढ़ियों से लोगों के दिलों में बसी हुई है।
हाल ही में, युवा के साथ एक बातचीत में, दिल चाहता है के कलाकारों और निर्माताओं ने पुरानी यादें साझा करने के लिए मुलाकात की। आमिर खान (Aamir Khan) ने बताया कि फिल्म के एक अहम सीन के लिए अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने उन्हें 17 बार थप्पड़ मारा था।
अक्षय खन्ना ने मारे थे 17 थप्पड़
इस पर सैफ अली खान उनसे पूछते हैं,'क्या वह सचमुच का थप्पड़ था?' फरहान अख्तर ने बताया कि उन्होंने आमिर से कहा था कि अक्षय खन्ना उन्हें थप्पड़ मारने वाले हैं। आमिर को जब ये पता लगा तो उन्होंने कहा, 'कोई बात नहीं।' लेकिन मैंने अक्षय से कहा कि उसे इस लाइन के अंत में थप्पड़ पड़ने वाला है, इसलिए जब वो लाइन बोल रहा हो तभी थप्पड़ मार दो।
-1788511136042.webp)
इससे आसपास हैरानी का माहौल बन जाएगा। फिल्म निर्माण में ऐसा होता रहता है। ऐसा ही हुआ। फिर आमिर ने कहा, होने दो क्योंकि इससे मुझे वो मानसिक स्थिति मिल रही है जो मेरे लिए मददगार है। वो बार-बार थप्पड़ खाने पर अड़े रहे।'
सूज गया था आमिर खान गा गाल
फरहान ने बताया कि जब तक उन्होंने फाइनल शॉट खत्म किया आमिर को काफी ज्यादा थप्पड़ पड़ चुके थे और उनके एक साइड का गाल सूज गया था। थप्पड़ों के बारे में बातचीत तब शुरू हुई जब फिल्म में सैफ अली खान की प्रेमिका का किरदार निभाने वाली सुचित्रा पिल्लई ने इसमें हिस्सा लिया।

उन्होंने याद किया कि कैसे उन्हें आज भी 'दिल चाहता है स्लैप गर्ल' कहा जाता है। दिल चाहता है में प्रीति जिंटा, अयूब खान और रजत कपूर भी नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- 'मैंने भी चीटिंग की...' Akshay Kumar के सवाल पर अमिताभ बच्चन ने दिया ऐसा जवाब, 'खिलाड़ी' ने जोड़ लिए हाथ
यह भी पढ़ें- सैफ अली खान पर हमले में बड़ा अपडेट, गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक ने जुर्म कबूल करने की इच्छा जताई
