विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ali Sethi के वायरल Pasoori गाने ने रचा इतिहास, 100 करोड़ बार देख चुके हैं लोग; 4 साल बाद भी कायम है जादू

Published: Mon, 07 Sep 2026 05:30 PM (IST)

पाकिस्तानी गायक अली सेठी और शाए गिल के लोकप्रिय गाने 'पसूरी' ने यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज से चार साल पहले पाकिस्तानी गायक अली सेठी (Ali Sethi) और गायिका शाए गिल (Shae Gill) का कोक स्टूडियो (Coke Studio) पाकिस्तान की तरफ से रिलीज किया गया था। यूट्यूब पर ये गाना आते ही तुरंत हिट हो गया था।

बॉलीवुड में भी किया गया था इस्तेमाल

फैंस के बीच इसकी दीवानगी को देखते हुए बाद में इसका बॉलीवुड रीमेक 'पसूरी नु' 26 जून 2023 को फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए रिलीज किया गया था। पसूरी नु को अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी थी।

गाने को मिले 1 बिलियन व्यूज

इसे कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया था। वहीं अब कोक स्टूडियो ने एक जानकारी शेयर करते हुए बताया कि ओरिजनल गाने पसूरी को यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज पूरे हो चुके हैं।

यह एक अरब व्यूज तक पहुंचने वाला पाकिस्तान में बना पहला म्यूजिक वीडियो है। इस डूएट सॉन्ग को 7 फरवरी, 2022 को रिलीज किया गया था और यह तुरंत हिट हो गया।

Song (12)

पाकिस्तानी गाना है पसूरी

रिलीज के टाइम पर यह स्पॉटिफाई पर सबसे अधिक स्ट्रीम किया जाने वाला पाकिस्तानी गाना था और आज भी यह अली सेठी और शाए गिल दोनों का स्पॉटिफाई पर सबसे अधिक स्ट्रीम किया जाने वाला गाना है। इसके लगभग 40.5 करोड़ स्ट्रीम्स हैं।

ज़ुल्फ़ी ने इंस्टाग्राम पर सभी फैंस को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और गाने को देश के लिए रिकॉर्ड तोड़ सफलता दिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

अली सेठी ने गाया था गाना

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज भी जारी किया, जिसमें उन्होंने सेठी और गिल दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके बिना गाने का बनना असंभव था।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Xulfi (@zulfiqarjkhan)

चान कित्ता के गायक की प्रशंसा करते हुए, नेस्केफे बेसमेंट के निर्माता ने लिखा, 'मेलोडी के पावर हाउस महारथी अली सेठी के बिना पसूरी का अस्तित्व ही नहीं होता।'

पसूरी गाने के लिरिक्स पंजाबी और उर्दू भाषा में हैं। भारत में भी इस गाने को खूब पसंद किया गया और लोगों ने अपनी रील्स और फोटोज में इसकी खूब इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें- विरह के दर्द में लिखा गया था Lata Mangeshkar का वायरल गाना, रिलीज हुआ तो लोग करने लगे डांस, आज भी है कल्ट सॉन्ग

यह भी पढ़ें- 'रामायण की सीता' के लिए अलका याग्निक ने गाया था भोजपुरी का हिट गाना, आज भी इसे गाकर बालम को ताने देती हैं महिलाएं