Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फिल्म RRR के लिए आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर को मिला 'स्पॉटलाइट अवॉर्ड'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Fri, 03 Mar 2023 10:29 PM (IST)

    Alia Bhatt Wins Spotlight Award एक्ट्रेस आलिया भट्ट और जूनियर NTR को फिल्म RRR के लिए स्पॉटलाइट अवॉर्ड से नवाजा गया है।हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन के ...और पढ़ें

    Alia Bhatt, Alia Bhatt And Jr NTR, Spotlight Award For RRR, Hollywood Critics Association 2023
    Alia Bhatt, Alia Bhatt And Jr NTR, Spotlight Award For RRR, Hollywood Critics Association 2023

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Wins Spotlight Award: एसएस राजामौली की फिल्म  RRR एक के बाद एक अवॉर्ड अपने नाम कर रही हैं। एक तरह जहां इस फिल्म का गाना नाटू-नाटू ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ। वहीं अब आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म के लिए हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन में स्पॉटलाइट अवॉर्ड अपने नाम किया है।

    आलिया भट्ट को मिला स्पॉटलाइट अवॉर्ड

    साल 2023 आलिया भट्ट के लिए काफी शानदार साबित हो रहा है। एक्ट्रेस बड़े से बड़े अवॉर्ड ने अपने नाम कर रही हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस को फिल्म गंगूबाई के लिए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड और वहीं जी सिने अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए अवॉर्ड मिला था। वहीं अब फिल्म RRR के लिए स्पॉटलाइट अवॉर्ड से नवाजा गया है। वहीं जूनियर NTR को भी स्पॉटलाइट अवॉर्ड मिला है। हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन के ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई।

    यह भी पढ़ें- राम चरण ने विदेशी फैन को दी भारतीय फ़िल्म देखने की सलाह, इन 4 फिल्मों के लिए नाम

    आलिया के अलावा जूनियर NTR को भी मिला अवॉर्ड

    वहीं जूनियर NTR को भी स्पॉटलाइट अवॉर्ड मिला है। हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन के ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। ये अवॉर्ड ट्रॉफी भेजने के बारे में अपडेट देते हुए HCA के ट्विटर हैंडल ने लिखा कि, ‘आरआरआर’ के फैंस, हम आपके साथ जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट से अवॉर्ड शेयर करना चाहते हैं। जो हम उन्हें अगले हफ्ते भेज देंगे। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद..हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन #RRRGoesGlobal #RRRMovie #AliaBhatt #NTRAmaRaoJr।

    सीता का निभाया था रोल

    आलिया भट्ट ने फिल्म आरआरआर ने राम चरण के अपोजिट सीता का किरदार निभाया था। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। RRR से आलिया भट्ट साउथ सिनेमा डेब्यू किया था। आलिया ने 10 दिनों के लिए फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लिया था। भले ही इस फिल्म में आलिया 15 मिनट के लिए नजर आई हो, लेकिन दर्शकों को उनका किरदार खूब पसंद आया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Entertainment Top News 3rd March: RRR के लिए आलिया को मिला खास अवॉर्ड, तेलुगु इंडस्ट्री में नजर आएंगी मानुषी