यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jigra: इस दिन थिएटर्स में 'गदर' मचाएगी आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा', दमदार मोशन पोस्टर के साथ रिलीज डेट का एलान
Alia Bhatt Movie Jigra बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। कई बेहतरीन फिल्में दे चुकीं 30 साल की आलिया ने अपनी नई फिल ...और पढ़ें

HighLights
- आलिया भट्ट ने अनाउंस की अपनी अपकमिंग फिल्म
- जिगरा में दिखेगा आलिया भट्ट का दमदार अवतार
- मोशन पोस्टर के साथ जिगरा की रिलीज डेट का एलान
नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt New Film Jigra Release Date: आलिया भट्ट सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक काबिल प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। 'डार्लिंग्स' की सफलता के बाद अब आलिया भट्ट एक और दमदार फिल्म लाने जा रही हैं, जिसकी एक्ट्रेस ने अनाउंसमेंट कर दी है। इस बार फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।
आलिया भट्ट ने करण जौहर के साथ मिलाया हाथ
आलिया भट्ट ने 25 सितंबर 2023 को अपनी अपकमिंग फिल्म 'जिगरा' (Jigra) की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट ने पहली बार बतौर प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन और आलिया की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन हाउस ने किया है।
'जिगरा' को आलिया भट्ट सिर्फ प्रोड्यूस ही नहीं कर रही हैं, बल्कि वह इस फिल्म में अहम भूमिका भी निभाती दिखेंगी। आलिया ने 'जिगरा' की पहली झलक दिखाते हुए रिलीज डेट का एलान किया है।
यह भी पढ़ें- Chandramukhi 2 को लेकर फैंस के बीच दिखा क्रेज, फिल्म रिलीज से पहले राघव लॉरेंस ने लिया रजनीकांत का आशीर्वाद
जिगरा का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'जिगरा' का एनिमेटेड मोशन पोस्टर रिलीज किया है, जिसके जरिए एक्ट्रेस का पहला लुक आउट हुआ है। वीडियो में आलिया सड़क के बीचों-बीच शर्ट-पैंट और स्कीकर्स के साथ बैग टांगे खड़ी हुई हैं और उदास लग रही हैं। मोशन पोस्टर में एक्ट्रेस ने कहा, "देख मुझे। मेरी राखी पहनता है ना तू। तू मेरे प्रोटेक्शन में है। तुझे मैं कुछ भी नहीं होने दूंगी।"
View this post on Instagram
करण जौहर के साथ काम करने पर इमोशनल हुईं आलिया
मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने करण जौहर के साथ बतौर प्रोड्यूसर काम करने पर अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं। आलिया ने कैप्शन में लिखा, "धर्मा प्रोडक्शन में डेब्यू से लेकर उनके साथ एक फिल्म प्रोड्यूस करने तक, ऐसा लगता है कि मैंने जहां से शुरू किया था, वहीं से पूरा चक्कर लगा रहा हूं।"
आलिया भट्ट ने आगे कहा, "हर दिन अलग होता है... एक्साइटिंग, चैलेंजिंग (और थोड़ा सा डरावना)... सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक प्रोड्यूसरलके रूप में क्योंकि हम इस फिल्म को जीवंत बना रहे हैं। मैं इस बारे में और शेयर करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।"
खबरें और भी
कब रिलीज होगी आलिया भट्ट की जिगरा?
'जिगरा' 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन वसन बाला कर रहे हैं। अभी तक सिर्फ आलिया के लुक से पर्दा उठा है। बाकी स्टार कास्ट के नाम की अनाउंसमेंट का इंतजार है।