Ali Bhatt के नक्शेकदम पर बेटी राहा, एक्ट्रेस बोलीं - 'वो बेहद फिल्मी है, स्टेज से बेहद...'
आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में बात करते हुए कहा कि वह स्टेज के लिए बनी है और उसमें उनके जैसे गुण हैं। उन्होंने बताया कि राहा को स्पोर्ट ...और पढ़ें
-1781798569401_m.webp)
HighLights
आलिया भट्ट ने बेटी राहा के टैलेंट पर की बात।
राहा कपूर को बताया 'स्टेज के लिए बनी' हुई।
स्पोर्ट्स, डांस और गानों में है राहा की रुचि।
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' (Alpha) के प्रमोशन में बिजी हैं। YRF स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म से आलिया स्पाई यूनिवर्स में कदम रख रही हैं। फिल्म में आपको दो महिला लीड किरदारों के साथ एक दमदार कहानी देखने को मिलेगी।
राहा में हैं आलिया जैसे गुण
17 जून को आलिया और शरवरी ने अपनी एक्शन फिल्म का मच अवेटे ट्रेलर लॉन्च किया। इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रमोशन की भागदौड़ के बीच, आलिया भट्ट ने न्यूज 18 इंडिया के 'अमृत रत्न 2026' इवेंट में शामिल हुईं। इस बातचीत के दौरान, एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर और अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी राहा के अंदर भी कुछ कुछ उनके जैसे गुण हैं और वो स्टेज के लिए बनी है।
-1781798837056.jpg)
यह भी पढ़ें- Kalki 2 के मेकर्स को मिल गया दीपिका पादुकोण का रिप्लेसमेंट, रेस में शामिल इस एक्ट्रेस का नाम?
स्पोर्ट्स में है राहा की रुचि
इवेंट के दौरान आलिया ने बताया कि उन्हें बचपन से ही एक्ट्रेस बनना था और वो अक्सर शीशे के आगे परफॉर्म करते समय खुद को निहारती थीं। आलिया की इस बात को सुनने के बाद,होस्ट ने तुरंत उनसे सवाल किया कि क्या उनकी बेटी भी एक आर्टिस्ट के तौर पर उनके नक्शेकदम पर चलने के संकेत दे रही है। इस पर एक्ट्रेस हंसीं और जवाब दिया, "अगर मैं ऐसा कह सकूं, तो वह भी स्टेज के लिए ही बनी है। मुझे लगता है कि उसे कई चीजें पसंद हैं। अभी वह स्पोर्ट्स में भी बहुत दिलचस्पी रखती है। उसे स्पोर्ट्स और एक्टिविटीज में बहुत रुचि है। वह काफी फिल्मी भी है, गाने भी अच्छे से सुनती है। वह डांस करना चाहती है। वह डांस स्टेप्स बहुत जल्दी सीख जाती है।"
-1781798863333.jpg)
मौसी पूजा भट्ट भी कर चुकी हैं तारीफ
हाल ही में पूजा भट्ट ने भी कहा कि राहा का जन्म एक्टर बनने के लिए ही हुआ है। विक्की लालवानी से बातचीत के दौरान आलिया की बड़ी बहन ने कहा, "मुझे लगता है कि वह एक्टर बनने के लिए ही पैदा हुई है। जब तक कि वह नासा की साइंटिस्ट न बन जाए... मुझे नहीं पता। अगर आप उस बच्ची को देखें, तो वह बहुत आकर्षक है और उसके जींस को देखें। उसमें एक अलग ही चमक है। जब वह किसी कमरे में आती है, तो बाकी सब फीके पड़ जाते हैं। आपकी नजरें बस उसी पर टिकी रहती हैं।"
खबरें और भी
आलिया की फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- Alpha के लिए आलिया-शरवरी का हाई ओक्टेन एक्शन, स्किल ट्रेनिंग में की कड़ी मेहनत; एक्शन डायरेक्टर ने की तारीफ