Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt ने लंदन में सेलिब्रेट किया अपना 30वां जन्मदिन, सामने आईं सेलिब्रेशन की तस्वीर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 15 Mar 2023 05:37 PM (IST)

    आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस जन्मदिन को वो पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के साथ मना रही हैं। इस ...और पढ़ें

    Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Raha Kapoor, Alia Bhatt Birthday, Alia Bhatt Birthday Bash, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor
    Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Raha Kapoor, Alia Bhatt Birthday, Alia Bhatt Birthday Bash, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

     नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के चाहने वाले फैंस और दोस्त उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की ढेरों बधाई दे रहे हैं। बता दें, आलिया के लिए ये बेहद खास है। इस जन्मदिन को वो पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के साथ मना रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके सेलिब्रेशन की एक फोटो भी सामने आई है।

    आलिया भट्ट का 30वां बर्थडे सेलिब्रेशन

    मंगलवार को एक्ट्रेस पति रणबीर और बेटी राहा कपूर के साथ लंदन रवाना हुई थी। जहां उन्हें खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। आलिया इस फोटो में 30 नंबर से बने हुए केक के सामने बैठी हुई हैं और केक काटने से पहले हाथ जोड़कर विश मांग रही है। इस दौरान रेड फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। इससे पहले ये जानकारी सामने आई थी कि रणबीर ने इस बार राहा की मॉम आलिया के लिए एक खास केक बनवाएंगे जिस पर 'राहा की मम्मी' लिखा हुआ होगा।

    इस दौरान उनकी  मां सोनी, बहन शाहीन भट्ट भी उनके साथ रवाना हुई। कहा जा रहा है कि लंदन में ही आलिया अपना बर्थडे सेलिब्रेशन करेंगी और बेहद खास होगा।

    यह भी पढ़ें- Alia Bhatt Birthday: शादी के बाद आलिया का जन्मदिन है खास, लंदन में पति रणबीर और बेटी राहा संग करेंगी सेलिब्रेट

    नीतू कपूर ने यूं दी बहू को जन्मदिन की बधाई

    नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया भट्ट के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस की एक ब्लैक आउटफिट में तस्वीर के साथ लिखा, हैप्पी बर्थडे बहूरानी, केवल प्यार और ढेर सारा प्यार।

     

    आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म

    वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में करण जौहर ने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रैपअप होने की खबर फैंस को दी थी।  इसके बाद उन्हे फिल्म 'जी ले जरा में' प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ देखा जा सकता है। वहीं, आलिया साल 2023 में फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में भी कदम रखने जा रहीं हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शूटिंग के दौरान घायल हुई Divya Khosla Kumar, तस्वीर शेयर कर दिखाया चेहरे का हाल