यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Guess Who: फोटो में दिख रही ये क्यूट सी बच्ची आज है बॉलीवुड की सुपरस्टार, नेशनल अवॉर्ड भी कर चुकी है अपने नाम
Guess Who फोटो में दिख रही इस बच्ची को पहचाना। इस एक्ट्रेस ने न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी तहलका मचाया है। साल 2012 में डेब्यू करने वाली ये अभि ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Guess Who: सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पुरानी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। कुछ फोटोज तो ऐसी होती हैं कि जिसे देख फैंस भौचक्का रह जाते हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने पर हमें बॉलीवुड की सुपरस्टार का एक चाइल्डहुड वीडियो मिला है, जिसे देख आप पक्का पहचान नहीं पाएंगे कि वह कौन सी स्टार हैं।
इस एक्ट्रेस को पहचाना!
फोटो में दिख रही ये बच्ची आज बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम है, जिसने 9 साल पहले फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। वह इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर की बेटी हैं। हाल ही में, इस अभिनेत्री ने बतौर प्रोड्यूसर अपनी जर्नी भी शुरू की है। यही नहीं, एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपनी उम्दा अदाकारी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता है। अभी भी आपने नहीं पहचाना!
यह भी पढ़ें- जब Janhvi Kapoor ने स्कूल में झेली शर्मिंदगी, बिना वैक्स के फोटो वायरल होने पर उड़ा था मजाक, अब छलका दर्द
इस सुपरस्टार की है तस्वीर
चलिए आपको बता ही देते हैं कि आखिर ये अभिनेत्री कौन हैं। फोटो में दिख रही ये क्यूट सी बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की 'आलू' यानी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हैं। आलिया को प्यार से उनके फैमिली और फ्रेंड्स आलू बुलाते हैं। एक फैन पेज से शेयर किए गए इस वीडियो में नन्ही आलिया को अपने पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
ये वीडियो आलिया भट्ट के जन्मदिन का लग रहा है, क्योंकि महेश भट्ट अपनी लाडली को प्यार से बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया क्यूट तरीके से अपनी मां को बुलाती हैं, जो पक्का आपका दिल चुरा लेगा। वह महेश भट्ट के कहने पर अपनी मां को पुकारती हुई बहुत ही प्यारी लग रही हैं। पिंक कलर की फ्रॉक में आलिया का ये वीडियो देख आपका दिल पिघल जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
खबरें और भी
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में जलवा दिखाने के बाद आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जिगरा' (Alia Bhatt New Film Jigra) के लिए कमर कस ली है। फिल्म अगले साल 27 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। एक्ट्रेस ने मोशन पोस्टर के साथ नई फिल्म का एलान किया था।