यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Alia Bhatt ने दुल्हन की शादी में लूटी महफिल, इंडियन-वेस्टर्न का फ्यूजन देख अटक जाएंगी नजरें
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस वक्त अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी अटेंड करने स्पेन पहुंची हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी ...और पढ़ें

HighLights
- फ्रेंड की शादी में आलिया भट्ट का जलवा
- एक्ट्रेस का फ्यूजन लुक हो रहा वायरल
- एक्ट्रेस का लुक बना सेंटर ऑफ अट्रैक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों स्पेन में हैं, जहां उन्होंने अपनी एक खास दोस्त की शादी में शिरकत की। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया ब्राइड्समेड बनकर अपनी दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का स्टाइलिश लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया ने अपने लुक को एक मैचिंग ब्लेजर और क्रीम स्कर्ट के साथ पूरा किया। उन्होंने नेकलेस और सनग्लासेस पहने थे, जिससे उनका लुक और भी सजा हुआ लग रहा था।
दोस्त की शादी में आलिया की मस्ती
वीडियो में आलिया (Alia Bhatt Wedding) अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर का हाथ पकड़े हुए हंसती और खुशियां बांटती दिखीं। एक और वीडियो में वह डांस फ्लोर पर नाचती नजर आईं, जहां दूल्हा-दुल्हन बीच में डांस कर रहे थे और आलिया अपनी गर्ल गैंग के साथ उनके चारों ओर झूम रही थीं।

Photo Credit- X
इससे पहले भी शादी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आलिया ने मल्टी-कलर्ड कलीदार लहंगा और मस्टर्ड येलो ब्लाउज पहना था। इस लुक को उन्होंने पर्पल बैंडाना और डार्क सनग्लासेस के साथ पूरा किया था, जो बोहो-चिक स्टाइल में बेहद जंच रहा था।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें- कान्स में जलवा बिखेरने के बाद दोस्त की शादी अटेंड करने पहुंची Alia Bhatt, स्पेन से वायरल हुई वीडियो
कान्स 2025 में भी बटोरी थीं तारीफें
आलिया भट्ट (Alia Bhatt Friend Wedding Look) ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्यू किया था, जहां उनके स्टाइल ने सबको इंप्रेस किया। उन्होंने अपनी पहली रेड कार्पेट वॉक के लिए स्कियापरेली की सॉफ्ट न्यूड गाउन पहनी थी, जिसे रिया कपूर ने स्टाइल किया था। समापन समारोह में आलिया ने गूची की खास साड़ी पहनी, जो ब्रांड की पहली कस्टम साड़ी थी। इस लुक ने भी खूब वाहवाही बटोरी।
Alia Bhatt at her friend's wedding 📸 pic.twitter.com/VE3fEWgf07
— Alia's nation (@Aliasnation) May 28, 2025
आलिया की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में अपने पति रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' में भी काम कर रही हैं। आलिया की यह खुशमिजाजी और स्टाइल फैंस को हमेशा पसंद आता है।