Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'आप सब छीन लेती हैं...' Alia Bhatt पर क्यों लगाए दीपिका पादुकोण के फैंस ने आरोप?

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 03:21 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेत्रियों में तुलना होना आम बात है इस बार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) प्रशंसकों के निशाने पर हैं। दीपिका पादुकोण के फैंस आलिया को लेवीज का ग्लो ...और पढ़ें

    यूजर्स के निशाने पर आईं आलिया भट्ट (Photo Credit- Instagram)
    यूजर्स के निशाने पर आईं आलिया भट्ट (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. यूजर्स के निशाने पर आईं आलिया भट्ट
    2. दीपिका पादुकोण के फैंस ने लगाए आरोप
    3. ब्रांड एंबेसडर बनने से जुड़ा है पूरा मामला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस के बीच अक्सर तुलना होती है। प्रशंसक भी अक्सर अपनी मनपसंदीदा एक्ट्रेस के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नजर आते हैं। इस बार फैंस के निशाने पर आलिया भट्ट आ गई है। खास बात है कि दीपिका पादुकोण के फैंस रणबीर कपूर की वाइफ और पॉपुलर एक्ट्रेस की आलोचना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है?

    आलिया और दीपिका दोनों की ही पॉपुलैरिटी दुनियाभर में काफी ज्यादा है। हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी दोनों ने काम किया। ब्रैंड विज्ञापन को लेकर भी दीपिका-आलिया लोगों और प्रोडक्ट कंपनी की पहली पसंद होती हैं। हाल ही में आलिया को लेवीज की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया और इस फैसले से दीपिका के फैंस निराश नजर आ रहे हैं।

    आलिया से नाराज हुए दीपिका के फैंस

    दीपिका पादुकोण के प्रशंसकों को अमेरिकी कपड़ों की कंपनी का फैसला पसंद नहीं आया, क्योंकि उन्होंने कंपनी का ब्रांड एंबेसडर दीपिका की जगह आलिया को घोषित कर दिया। बाजीराव मस्तानी एक्ट्रेस को इस पोस्ट से हटाए जाने पर फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं कि ऐसा आखिर किस वजह से किया गया। इतना ही नहीं, कुछ लोगो ने आलिया के ऊपर दीपिका से इस पद को छीनने का आरोप लगाया। लोगों ने ऐसा दावा किया कि जिगरा एक्ट्रेस दीपिका को लेकर असुरक्षित महसूस करती हैं।

    यह भी पढ़ें- जब नशे में धुत होकर Rishi Kapoor ने नीतू कपूर से करवाया था Ex गर्लफ्रेंड को फोन, किस्सा है मजेदार

    फैंस ने लगाया आलिया के ऊपर आरोप

    दीपिका पादुकोण के प्रशंसकों ने लिखा, आप दीपिका से सब कुछ छीन लेती हैं। एक अन्य ने प्रतिक्रिया दी कि 'हमें दीपिका वापिस चाहिए, क्योंकि हमें आलिया की जरूर नहीं है।' तीसरे यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि ब्रांड के लिए आलिया का आना बिल्कुल गलत साबित हो सकता है। एक अन्य ने लिखा, 'बधाई हो, लेकिन दीपिका पर लेवीज का डेनिम बेमिसाल लग रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    दीपिका पादुकोण के एक फैन ने तो यह भी लिख दिया कि 'आलिया को सभी जगह लेकर आ जाओ। वह हर चीज के लिए जलती रहती हैं। मतलब हर जगह उन्हें आना होता है। वह दीपिका के काम को लेकर इतनी दीवानी क्यों हैं। उनके पास इतने सारे ब्रांड हैं फिर भी वह अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं।'

    यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor से जुड़े लिपस्टिक विवाद पर Alia Bhatt ने फिर किया रिएक्ट, कहा- 'मेरे पास हमेशा...'