विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या जूनियर एनटीआर की फिल्म Devara में आलिया भट्ट करेंगी कैमियो? एक तस्वीर ने बढ़ाई फैंस की दिलचस्पी

Published: Tue, 10 Sep 2024 05:02 PM (IST)

जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की मच अवेटेड फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) रिलीज होने के लिए तैयार है। ...और पढ़ें

आलिया की जिगरा और जूनियर एनटीआर की देवरा का प्रमोशन
आलिया की जिगरा और जूनियर एनटीआर की देवरा का प्रमोशन

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म देवरा पार्ट 1 बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन कोरताला शिवा ने किया है और अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली जा चुकी है। अब फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आलिया भट्ट के साथ देवरा का प्रमोशन

साउथ एक्टर ने फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। वहीं एक दौरान आलिया भट्ट भी एक ही स्टेज पर नजर आईं जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। जूनियर एनटीआर के साथ उनकी आरआरआर को स्टार आलिया भट्ट और करण जौहर की तस्वीर इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया भट्ट जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में कैमिया कर सकती हैं। हालांकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।

यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर Jr. NTR का फैंस को नायाब तोहफा, Devara के ट्रेलर अनाउंसमेंट के साथ नए लुक में लूटी वाहवाही

जाह्नवी कपूर का साउथ डेब्यू

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट अपनी फिल्म जिगरा का जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा के साथ क्रास प्रमोशन कर रही हैं। आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं देवरा पार्ट वन 1 का आज ट्रेलर रिलीज होना है जिसकी वजह से ये प्लानिंग की गई। इस फिल्म के जरिए जाह्नवी कपूर अपना साउथ डेब्यू करेंगी। वहीं सैफ अली खान फिल्म में भैरा के किरदार में नजर आएंगे।

वहीं जिगरा की कहानी भाई बहन के रिश्तों की कहानी है जहां एक बहन अपने भाई की रक्षा के लिए किसी भी हद से गुरजरने को तैयार है। आलिया आने वाले समय में YRF की स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा में नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी झोली में संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर भी है। इस फिल्म में वो रणबीर कपूर और संजय दत्त के साथ नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Devara Part 1: रिलीज से पहले 'देवरा' को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जूनियर एनटीआर का पोस्टर देख सोच में पड़ गए फैंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।