Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    National Film Award पाकर झूम उठी आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर लिखा, 'आपके बिना मुमकिन नहीं था'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 10:57 PM (GMT+05:30)

    National Film Awards 2023 आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) ने 24 अगस्त को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। जब उन्होंने अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता । आलिया न ...और पढ़ें

    National Film Award Alia Bhatt Photo Credit Instagram
    National Film Award Alia Bhatt Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. आलिया भट्ट का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार
    2. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की
    3. ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

     नई दिल्ली जेएनएन।  National Film Awards 2023: आलिया भट्ट इन दिनों सातवें आसमान पर है। हाल ही में उनकी दो सुपरहिट फिल्में रिलीज हुई। पहली रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और दूसरी हार्ट ऑफ स्टोन के साथ  उन्होंने हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।

    इस बीच 24 अगस्त को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। जब उन्होंने अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला है।

    आलिया भट्ट ने जताई खुशी

    वहीं अब इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर उनकी दो तस्वीरे साझा की है और खास पोस्ट भी लिखा है। पहली फोटो में आलिया ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का सिग्नेचर पोज करते नजर आ रही है। तो वहीं दूसरी में फोटो में एक्ट्रेस अपने चेहरे की खुशी  को दिखा रही है। आलिया तस्वीर में एक्ट्रेस व्हाइट शर्ट और ब्लैक जींस पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    गंगूबाई काठियावाड़ी की टीम को कहा शुक्रिया

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, संजय सर को..पूरी टीम को..मेरे परिवार के लिए..मेरी टीम को और मेरे दर्शकों के लिए..ये राष्ट्रीय पुरस्कार आपका है,  क्योंकि आपके बिना ये कुछ भी संभव नहीं होगा। सचमुच!!! मैं बहुत आभारी हूं..मैं ऐसे क्षणों को हल्के में नहीं लेता..मुझे आशा है कि मैं जब तक संभव हो मनोरंजन करती रहूंगा.. प्यार और रोशनी.. गंगू (जिसे आलिया के नाम से भी जाना जाता है)।          

    आलिया ने कृति सेनन को भी दी बधाई

    आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट में कृति सेनन को भी बधाई दी है, क्योंकि उन्हें भी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है। एक्ट्रेस ने लिखा, कृति मुझे याद है कि जिस दिन मैंने मिमी देखी थी उस दिन मैंने आपको मैसेज किया था। यह इतना ईमानदार और शक्तिशाली प्रदर्शन था।

    सास नीतू कपूर ने यूं लुटाया प्यार

    वहीं आलिया की इस जीत पर सास नीतू कपूर ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने आलिया की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, ‘तुम्हारे पहले नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बहुत बहुत बधाई हो आलिया भट्ट।

    खबरें और भी