यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'वो आलू है कही भी फिट हो जाती है!' फैंस को Alia Bhatt में दिखी सासू मैं नीतू कपूर की झलक
Alia Bhatt हाल ही में अपनी आगामी फिल्म जिगरा (Jigra) का प्रमोशन करने के लिए फेमस कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 (The Great Indian Kapil Show ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। द ग्रेट इंडिया कपिल शर्मा शो का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस शनिवार को इसका पहला एपिसोड टेलिकास्ट किया गया जिसमें जिगरा की टीम आई थी। आलिया भट्ट, वेदांग रैना और करण जौहर के साथ इसका हिस्सा बनीं।
फैंस को आई नीतू कपूर की याद
वहीं इस पूरे सेशन में एक चीज जिसने हम सभी का ध्यान खींचा वो थी आलिया भट्ट की हेयर स्टाइल। फैंस आलिया भट्ट के हेयर्स को देखकर फैंस को आलिया में नीतू कपूर की झलक दिखी। सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने पति Ranbir Kapoor के पीछे छोड़ा था जासूस? कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा
The Neetu-fication of Alia Bhatt
फैंस ने किए कई कमेंट्स
कपिल शर्मा के शो में आलिया भट्ट ने स्टेटमेंट गोल्ड ज्वैलरी के साथ नीले रंग का सूट पहना हुआ था। फैंस को उनके पूरे लुक में सासू मां नीतू कपूर की झलक देखने को मिली। आलिया को देखकर फैंस ने कई सारे कमेंट्स भी किए।
एक ने लिखा, 'थैंक गॉड किसी ने तो नोटिस किया।' दूसरे ने लिखा- 'वाह बहुत अच्छा।' तीसरे ने कमेंट किया - 'वो आलू है कही भी फिट हो जाती है।' चौथे ने कमेंट किया -'बिल्कुल नीतू जैसी लग रही है।'एक अन्य ने लिखा, "यह हेयरस्टाइल उनकी उम्र बढ़ा रही है।"
खबरें और भी
आलिखा भट्ट बहुत जल्द 'जिगरा'में नजर आने वाली है। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है। आलिया फिल्म में वेदांग रैना की बहन के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को वसन बाला ने डायकेर्ट किया है। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना चल कुड़िए रिलीज किया गया था जिसे दिलजीत ने गाया है।