Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes 2025: आलिया भट्ट का फ्लोरल गाउन में दिलकश लुक वायरल, रेड कार्पेट पर मचाया तहलका

    Updated: Fri, 23 May 2025 10:18 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर चुकी हैं। रेड कार्पेट पर पहुंचने का उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट ने कान्स में किया डेब्यू (Photo Credit- X)
    आलिया भट्ट ने कान्स में किया डेब्यू (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. आलिया भट्ट ने कान्स 2025 में किया डेब्यू
    2. आलिया के लुक पर फैंस ने लुटाया प्यार
    3. इस आउटफिट में नजर आईं आलिया भट्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों पर राज करती हैं। फिल्मों के अलावा अलग-अलग इवेंट में अभिनेत्री की क्यूटनेस देखकर फैंस दीवाने हो जाते हैं। खासकर पैपराजी के सामने उनके पोज देने का स्टाइल सभी को पसंद आता है। अब आलिाय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी अपना जलवा दिखाया है। शाह रुख खान और कियारा आडवाणी के बाद आलिया भट्ट ने भी कान्स 2025 में डेब्यू किया है। रेड कार्पेट से एक्ट्रेस का लुक भी सामने आ चुका है।

    फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट बीते कुछ दिनों से कान्स डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आखिरकार अब उन्होंने इस पॉपुलर फेस्टिवल में डेब्यू कर लिया है। एक्ट्रेस का रेड कार्पेट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। प्रशंसक तो उनकी आउटफिट और लुक पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    पेस्टल गाउन में आलिया ने बिखेरा जलवा

    आलिया भट्ट से पहले कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर बी टाउन की कई अन्य पॉपुलर अभिनेत्री भी अदाओं का जलवा बिखेर चुकी हैं, लेकिन आलिया ने अपने कातिलाना अंदाज से सभी को पीछे छोड़ दिया है। पेस्टल फ्लोरल गाउन में उनकी लुक सभी को पसंद आ रही है। इसके साथ उन्होंने फिटेड चोली के साथ अपने लुक को पूरा किया। एक्ट्रेस के टांड फिगर पर यह गाउन खूब जच रहा है।

    ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai को कांस में खूबसूरत लुक के बाद भी क्यों किया जा रहा है ट्रोल? लगता है लोग भूल गए उनका करारा जवाब

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक्ट्रेस का लुक खूब वायरल हो रहा है। खासकर उनके फैंस लुक पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें- Cannes में फोटोशूट कराने के चक्कर में Urvashi Rautela ने कर दी ऐसी भूल, ट्रोल्स बोले- 'भारत को शर्मिंदा करने...'

    खबरें और भी