Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेटी Alia Bhatt के सपोर्ट में उतरीं सोनी राजदान, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

    Updated: Sun, 17 May 2026 09:16 PM (IST)

    कान्स फेस्टिवल 2026 में पैपराजी द्वारा इग्नोर किए जाने पर आलिया भट्ट को काफी ट्रोल किया गया। अब इस मामले पर एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान का रिएक्शन आया ...और पढ़ें

    आलिया के समर्थन में सोनी राजदान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    आलिया के समर्थन में सोनी राजदान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कान्स 2026 को लेकर चर्चा में आलिया भट्ट

    2. आलिया कान्स में किया गया था इग्नोर

    3. अपनी बेटी के समर्थन में आईं सोनी राजदान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट मौजूदा समय में कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 79वें कान्स में आलिया ने अपने ग्लैमर्स लुक से रेड कारपेट पर तहलका मचाया। लेकिन इस बार के कान्स को लेकर बी टाउन एक्ट्रेस का नाम दूसरी वजह से भी चर्चा में बना हुआ है, जिसमें शुरुआती दिनों में कान्स पैपराजी द्वारा आलिया भट्ट को इग्नोर किया जाना रहा। 

    जिसकी वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया। अब इस मामले पर आलिया की मां सोनी राजदान का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

    आलिया के समर्थन में उनकी मां

    मामला उस वक्त काफी गर्माया था, जब आलिया भट्ट ने कान्स के रेड कारपेट पर एंट्री मारी थी। उस दौरान एक्ट्रेस अपनी कातिलानाएं अदाएं दिखाईं और पोज दिए। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा गया था कि कोई भी फोटोग्राफर उनकी तस्वीर खींचने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था।इसके बाद आलिया को काफी ट्रोल किया जाने लगा।

    यह भी पढ़ें- Cannes के रेड कार्पेट पर छाने के लिए Alia Bhatt ने की जी-तोड़ मेहनत, वायरल हो रहा उनका फिटनेस रूटीन

    alia bhatt (1)

    इस मामले को लेकर अब लेखिका शुनाली खुल्लर श्रॉफ ने आलिया के समर्थन में इंस्टाग्राम  लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिस पर गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस की मां ने कमेंट किया और लिखा है- 

    ALIA BHATT

    सोशल मीडिया कई चीजों से भरा है, जिसमें प्यार, जानकारी, मनोरंजन और बहुत सारी नफरत मौजूद है। सबसे बढ़कर, यह समाज के बारे में कुछ दिखाता है। इस मुद्दे पर एक बहुत ही दिलचस्प साइकोलॉजिकल डिस्कशन चल सकता है,जिस पर आने वाले सालों तक बात और रिसर्च की जा सकती है।

    इस तरह से सोनी राजदान ने अपनी बेटी आलिया के समर्थन में प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ये पहला मौका नहीं हैं, जब सोनी ने आलिया को सपोर्ट किया है, इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुकी हैं। 

    आलिया की अगली फिल्म

    पिछले दो साल से आलिया भट्ट बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। बतौर एक्ट्रेस आलिया दो बड़ी फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करती हुई नजर आएंगी। उनकी अपकमिंग मूवीज में अल्फा और लव एंड वॉर के नाम शामिल हैं। मालूम हो कि स्पाई थ्रिलर अल्फा 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी। जबकि निर्देशक संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर की रिलीज डेट की घोषणा होना अभी बाकी है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'हस्तर' को चकमा देकर खजाना लूटेंगी Alia Bhatt! सोहम शाह के साथ Tumbbad 3 में एक्ट्रेस का लीड रोल कन्फर्म?