Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 14 Mar 2023 05:48 PM (IST)

    Alia Bhatt बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरों के जरिए फैंस को खास तोहफा देती हैं। व ...और पढ़ें

    Photo Credit : Alia Bhatt Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit : Alia Bhatt Instagram Photo Screenshot

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आलिया ने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने पर्दे पर कई तरह के रोल को जिया है। पर्दे पर रोमांटिक रोल से लेकर आलिया ने कई ऐसे रोल भी निभाए, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। वहीं, आलिया की फिल्म 'आरआरआर' ने ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar 2023) में झंडे गाड़ दिए हैं। 'आरआरआर' (RRR) के गाने नाटु-नाटु के लिए भारत को ऑस्कर अवॉर्ड मिला। नाटु-नाटु ने ऑस्कर में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में बाजी मारी है। देश के लिए ये एक प्राउड मोमेंट रहा। 

    • आलिया भट्ट कौन हैं?
    • आलिया भट्टका जन्म कब और कहां हुआ?
    • आलिया भट्ट ने किस फिल्म से किया डेब्यू?
    • आलिया भट्ट को किस रोल ने दिलाई पहचान?
    • आलिया भट्ट की पर्सनल लाइफ?

    आलिया भट्ट कौन हैं?

    आलिया भट्ट एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का दम दिखाया। यही नहीं, फिल्मों में आने से पहले आलिया कई विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं। अब तक आलिया ने कई हिट फिल्में दी हैं।

    आलिया भट्ट का जन्म कब और कहां हुआ?

    आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च, 1993 को भट्ट परिवार में हुआ हैं। उनके पिता महेश भट्ट एक निर्माता-निर्देशक हैं। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-जानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उसकी एक बड़ी बहन, शाहीन हैं। आलिया के दो सौतेले भाई-बहन, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं। पूजा भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

    आलिया भट्ट ने किस फिल्म से किया डेब्यू?

    आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' मूवी से कही है। इस फिल्म में आलिया के साथ एक्टर वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने काम किया है। ये फिल्म आलिया के साथ वरुण और सिद्धार्थ की भी डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म में सभी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

    खबरें और भी

    आलिया भट्ट ने इन फिल्मों में किया काम?

    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से आलिया भट्ट को खास पहचान मिली। इसके बाद आलिया साल (2014) हाईवे, (2014) टू स्टेट्स, (2014) गोइंग होम, (2016) कपूर एण्ड सन्स,(2016) उड़ता पंजाब,(2016) ऐ दिल है मुश्किल, (2016) डियर जिन्दगी, (2017) बद्रीनाथ की दुल्हनिया, (2017) राजी, (2019) गली बॉय, (2019) कलंक, (2020) सड़क 2, (2022) गंगूबाई काठियावाड़ी, (2022) आरआरआर, (2022) डार्लिंग्स, (2022) ब्रह्मास्त्र, (2023) रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जैसी कई फिल्मों में काम किया हैं। इसके अलावा आलिया कई फिल्मों में कैमियो भी कर चुकी हैं।

    आलिया भट्ट की पर्सनल लाइफ?

    आलिया भट्ट की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी कपूर खानदान में हुई है। आलिया की शादी बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर से 14 अप्रैल, 2022 में हुई है। वहीं अब दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम राहा कपूर है।