Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे ग्रैमी अवॉर्ड विनर Alan Walker, अचानक Alia Bhatt को देख सरप्राइज हुए फैंस

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 02:16 PM (IST)

    आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के अलावा सिंगिंग के दम पर भी लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छाने ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट ने एलन वॉकर के साथ शेयर किया स्टेज
    आलिया भट्ट ने एलन वॉकर के साथ शेयर किया स्टेज

    HighLights

    1. आलिया भट्ट के साथ नजर आए एलन वॉकर
    2. वर्ल्ड इंडिया टूर पर हैं एलन वॉकर
    3. 11 अक्टूबर को रिलीज होगी जिगरा

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आलिया भट्ट ने इंडस्ट्री में फिल्मों के जरिए खूब नाम कमाया है। इस समय उनके पास फिल्मों की लाइफ लगी हुई है। वहीं एक्ट्रेस अब राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने में भी कामयाब हुई हैं। आलिया वैसे भी अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं।

    ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं आलिया भट्ट

    'हार्ट ऑफ स्टोन' के बाद एक बार फिर वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं। अब उन्होंने बेंगलुरु में एक इवेंट के दौरान अमेरिकन सिंगर एलन वॉकर (Alan Walker) के साथ मंच शेयर किया है। इससे पहले एक्ट्रेस ने लोरियल पेरिस के लिए रैंप वॉक किया था।

    यह भी पढ़ें: ग्रैमी अवॉर्ड विनर एलन वॉकर के साथ स्टेज शेयर करेंगी Alia Bhatt, वर्ल्ड इंडिया टूर में दिखेगा दोनों सितारों का जलवा

    आलिया को देख चीखने लगे फैंस

    अपने वर्ल्ड टूर के लिए इंडिया आए एलन के साथ अचानक आलिया भट्ट को मंच पर देख फैंस सरप्राइज हो गए। इस इवेंट से'जिगरा' एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में वो नमस्कार बेंगलुरु, सरप्राइज सरप्राइज कहती नजर आईं। वहीं पीछे बैकग्राउंड में चल कुडिए गाना चल रहा होता है। इस दौरान आलिया अपनी फिल्म जिगरा को भी प्रमोट करती नजर आईं। अपनी फेवरेट सिंगर को इस तरह मंच पर देखकर फैंस के एक्साइटमेंट का ठिकान नहीं रहा और वो हूटिंग करने लगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dainik Jagran (@dainikjagrannews)

    आलिया भट्ट और वेदांग रैना पहली बार फिल्म जिगरा में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में वे भाई-बहन की भूमिका निभा रहे हैं। यह जोड़ी पिछले कुछ दिनों से एक्शन से भरपूर थ्रिलर के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हुई है। हाल ही में इसका लेटेस्ट गाना "तेनु संग रखना" रिलीज हुआ था।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी जिगरा

    आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी झोली में एक स्पाई थ्रिलर फिल्म भी है। अल्फा में वो शरवरी वाघ के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: ALPHA Release Date: Alia Bhatt की पहली स्पाई थ्रिलर फिल्म को मिली रिलीज डेट, 2025 में इस तारीख को होगा धमाका