Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अंबानी की पार्टी में Ranbir Kapoor की बाहों में रोमांटिक हुईं Alia Bhatt, ननद करीना के साथ खिंचवाई खास फोटो

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 01:28 PM (IST)

    Alia Bhatt ने अपने पति Ranbir Kapoor और बेटी Raha के साथ Anant Ambani और Radhika Merchant की प्री-वेडिंग पार्टीज के लिए जामनगर में हैं। बीती रात को रा ...और पढ़ें

    अंबानी की पार्टी से आलिया ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अंबानी की पार्टी से आलिया ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आलिया भट्ट ने शेयर की रणबीर के साथ रोमांटिक फोटो
    2. एक फ्रेम में सास और ननद के साथ दिखीं आलिया
    3. लहंगा-चोली में बहुत खूबसूरत लग रही थीं आलिया भट्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन में कपूर और पटौदी परिवार भी शामिल हुआ है। पहली बार पार्टी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, करीना कपूर और सैफ अली खान को एक फ्रेम में देखा गया।

    रणबीर कपूर से शादी के बाद आलिया भट्ट का करीना कपूर खान के साथ खास बॉन्ड देखने को मिलता है। दोनों साथ में कॉफी विद करण सीजन 8 के एक एपिसोड में भी गई थीं। अब आलिया ने पार्टी से पति रणबीर और करीना के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।

    आलिया और रणबीर का रोमांटिक मोमेंट

    आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन से बीती रात की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह स्टनिंग लग रही हैं। पहली तस्वीर रालिया फैंस के दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसमें आलिया अपने पति के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। रणबीर की बाहों में आलिया कैमरे की ओर देखकर खुलकर मुस्कुरा रही हैं, जबकि अभिनेता का पूरा ध्यान अपनी लेडी लव पर है।

    यह भी पढ़ें- Anant Ambani के साथ Raha की चिट-चैट जीत लेगी आपका दिल, मॉम Alia Bhatt की गोद में दिखीं लाडली; देखिए वीडियो

    ससुराल के साथ आलिया ने दिया पोज

    बाकी की तस्वीरों में आलिया भट्ट ने अपने एथनिक लुक में इठलाते-बलखाते पोज दिया और अपनी खूबसूरती बिखेरी। आखिरी फोटो भी बेहद खास है। इस फोटो में आलिया अपने पति रणबीर, ननद करीना कपूर, जीजू सैफ अली खान और सासू मां नीतू कपूर के साथ पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में सभी मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    एथनिक लुक में छाईं आलिया भट्ट

    राधिका और अनंत के वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन आलिया भट्ट एथनिक लुक में तैयार हुईं। एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने एंबेलिश्ड दुपट्टे से स्टाइल किया था। आलिया ने नेकलेस या फिर चोकर को छोड़ सिर्फ चांद बालियां और मांग टीका से अपने लुक में चार-चांद लगाया। न्यूड मेकअप में आलिया की सुंदरता फैंस का दिल चुराने के लिए काफी है।

    Alia Bhatt

    बात करें रणबीर कपूर के लुक की तो वह ब्लू कलर की शेरवानी में हमेशा की तरह चार्मिंग लग रहे थे। करीना कपूर ने ब्राउन कलर की सीक्वन साड़ी पहनी थी और इयररिंग्स व स्लीक हेयर बन से अपने लुक को और फैशनेबल बनाया था। नीतू येलो आउटफिट में जच रही थीं, जबकि सैफ ने ब्लैक कोट स्टाइल कुर्ते के साथ व्हाइट पायजामा पहना था।

    यह भी पढ़ें- 24 घंटे के अंदर Alia Bhatt की सीरीज Poacher ने रचा इतिहास, एक्ट्रेस ने 'स्पेशल वन' के साथ मनाया जश्न