Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Song: रणबीर-रश्मिका के रोमांटिक सॉन्ग पर आया आलिया भट्ट का रिएक्शन, लिपलॉक देख कह दी बड़ी बात

    Updated: Wed, 11 Oct 2023 07:07 PM (IST)

    Animal Song बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर रणबीर कपूर हर परफॉर्मेंस में जान डाल देते हैं। इन दिनों वह अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ...और पढ़ें

    Alia Bhatt Reaction on Ranbir Kapoor and Rashmika Mandanna song 'Hua Main' from Animal
    Alia Bhatt Reaction on Ranbir Kapoor and Rashmika Mandanna song 'Hua Main' from Animal

    HighLights

    1. रश्मिका मंदाना के साथ रणबीर कपूर की 'एनिमल' होने वाली है रिलीज
    2. फिल्म के पहले गाने 'हुआ मैं' में रणबीर-रश्मिका की दिखी हॉट केमेस्ट्री
    3. आलिया भट्ट ने गाने पर किया रिएक्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। फिल्म की रिलीज में वक्त है, मगर फैंस में इसकी एक्साइटमेंट अभी से बनी हुई है। बुधवार को फिल्म का पहला गाना 'हुआ मैं' रिलीज किया गया। सॉन्ग रिलीज होते ही मिनटों में वायरल हो गया। यहां तक कि आलिया भट्ट भी इस गाने की दीवानी हो गई हैं। उन्हें रणबीर कपूर की फिल्म का ये गाना बहुत पसंद आया है।

    'एनिमल' के सॉन्ग पर आलिया भट्ट का रिएक्शन

    संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Wanga) के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'एनिमल' में पहली बार रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। टीजर में इनकी कमाल की केमेस्ट्री देखने को मिली। वहीं, 11 अक्टूबर को रिलीज किए गए फिल्म के पहले सॉन्ग 'हुआ मैं' में रणबीर और रश्मिका की हॉटनेस से भरी रोमांटिक केमेस्ट्री देखते ही बन रही है।

    न सिर्फ केमेस्ट्री बल्कि इसका म्यूजिक भी पसंद किया जा रहा है। आलिया भट्ट तक रणबीर-रश्मिका की सिजलिंग केमेस्ट्री की दीवानी हो गई हैं। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गाने का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा 'प्लेयिंग ऑन लूप।'

    मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं लिरिक्स

    'हुआ मैं' के रोमांटिक ट्रैक के लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। इन्होंने ही फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग भी लिखे थे। जबकि गाने को राघव चैतन्य और प्रीतम ने आवाज दी है। 'एनिमल' के राइटर्स सौरभ गुप्ता, प्रणय रेड्डी वांगा और सिद्धार्थ सिंह हैं। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

    खबरें और भी

    फिल्म की स्टार कास्ट में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी शामिल हैं। संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म एक्शन सीन से भरपूर है। 

    यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Birthday: बर्थ डे पर अमिताभ बच्चन का हुआ ग्रैंड वेलकम, फैंस के बीच इस खास अंदाज में आए बिग बी