Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति रणबीर कपूर को नहीं! इस फिल्म कलाकार को आलिया भट्ट ने सबसे पहले दी थी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 03:22 PM (IST)

    Alia Bhatt On Pregnancy कमाल की एक्टिंग से दम पर आलिया भट्ट ने इंडस्ट्री में एक खास मुकाम बनाया है। वह कितनी कमाल की अदाकारा हैं उसका उदाहरण फिल्म रॉक ...और पढ़ें

    प्रेगनेंसी की खबर आलिया ने इस एक्ट्रेस को दी (Photo Credit-Alia Bhatt Instagram)
    प्रेगनेंसी की खबर आलिया ने इस एक्ट्रेस को दी (Photo Credit-Alia Bhatt Instagram)

    HighLights

    1. प्रेगनेंसी के दौरान शूटिंग में बिजी थीं आलिया
    2. इस एक्ट्रेस को आलिया ने दी प्रेगनेंसी की खबर
    3. बीते साल आलिया भट्ट ने बेटी राहा को दिया जन्म

     नई दिल्ली जेएनएन: आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की वह अदाकारा हैं, जो अपनी दमदार अदाकारी के लिए काफी मशहूर हैं। हाल ही में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के माध्मय से आलिया ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है।

    बीते साल रणबीर कपूर से शादी के बाद आलिया ने 6 नवंबर को बेटी राहा को जन्म दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज सबसे पहले किस शख्स को दी थी। इस लेख में हम आपको उस फिल्म कलाकार का नाम बताने जा रहे हैं।

    इस एक्ट्रेस को आलिया ने प्रेगनेंसी को लेकर दी थी जानकारी

    जब आलिया भट्ट को अपनी प्रेगनेंसी के बारे में मालूम हुआ था, तो उस दौरान वह हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग में बिजी थी। शुरुआती दिनों तक उन्होंने इस बात की खबर किसी को नहीं दी,लेकिन बाद आलिया ने अपनी को-स्टार वंडर वूमेन फेम गैल गैडोट को इसके बारे में जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने कहा कि- " पहले तिमाही तक प्रेगनेंसी के बारे में किसी को नहीं बताते, लेकिन मैंने गैल गैडोट पर भरोसा किया।

    जब मैंने गैडोट को प्रेगनेंसी के बारे में खबर दी तो वह काफी ज्यादा एक्साइटेड और खुश हुईं, इसके बाद उन्होंने सेट पर मेरा पूरा ख्याल रखा, वह शूटिंग के बीच में मुझे हाइड्रेट रहने को लेकर सलाह देने लगी थीं, जिससे मुझे काफी मदद मिली। इसके अलावा मेरी प्रेगनेंसी के बारे फिल्म निर्माता और निर्देशक टॉम हार्पर को भी जानना जरूरी था। सभी ने बखूबी मेरा साथ दिया और इससे मुझे बेहद सहज महसूस हुआ।"

    खबरें और भी

    आलिया ने दीं तीन लगातार हिट फिल्में

    मौजूदा समय में अगर जिक्र किया जाए हिंदी सिनेमा की सबसे सफल एक्ट्रेस के बारे में तो उसमें आलिया भट्ट का नाम जरूर शामिल होगा। जहां एक तरफ इंडस्ट्री के कई बडे़ एक्टर एक हिट फिल्म की तलाश में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी और आलिया एक के बाद एक हिट फिल्म देती जा रही हैं।

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक्ट्रेस की एक और सफल फिल्म बन चुकी है। इससे पहले आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं।