Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Katrina Kaif के बेटे के लिए Alia Bhatt ने भिजवाया इतना प्यारा तोहफा, एक्ट्रेस ने दिखाई फोटो

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 03:56 PM (IST)

    कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के बेबी ब्वॉय के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक प्यारा सा तोहफा भिजवाया, जिसकी तस्वीर शेयर करने से एक्ट्रेस खुद ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट ने भिजवाया कटरीना कैफ के बेटे के लिए तोहफा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    आलिया भट्ट ने भिजवाया कटरीना कैफ के बेटे के लिए तोहफा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल नवंबर के महीने में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पहली बार माता-पिता बने। जब से एक्ट्रेस मां बनी हैं, तभी से वह लाइमलाइट से दूर हैं और अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

    कटरीना कैफ का बेबी ब्वॉय हाल ही में तीन महीने का हो गया है। अब एक्ट्रेस के बेटे के लिए आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की तरफ से प्यारा सा तोहफा भेजा गया है।

    आलिया ने भेजा कटरीना के बेबी के लिए तोहफा

    कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट की तरफ से भेजे गए गिफ्ट्स की झलकियां शेयर की हैं। आलिया भट्ट के क्लोदिंग ब्रांड Edamamma ने कटरीना के बेबी ब्वॉय के लिए क्यूट सा खिलौना और कपड़ा भेजा। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "इन प्यारे कडलीज के लिए थैंक यू Edamamma।"

    be

    यह भी पढ़ें- पहली बार बनेगी Alia Bhatt और राजकुमार राव की जोड़ी, इस डायरेक्टर ने शुरू की नई फिल्म की प्लानिंग?

    क्या है कटरीना कैफ के बेटे का नाम?

    कटरीना कैफ और विक्की कौशल 7 नवंबर 2025 को माता-पिता बने थे। कपल ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। कपल ने अपने बेटे के नाम की अनाउंसमेंट कर दी है, लेकिन अभी तक बेबी का चेहरा रिवील नहीं किया है। कपल के बेबी ब्वॉय को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

    कटरीना कैफ और आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट

    कटरीना कैफ को आखिरी बार मेरी क्रिसमस मूवी में देखा गया था। इसके बाद से ही एक्ट्रेस फिल्मी वर्ल्ड से गायब हैं। वहीं, आलिया भट्ट लव एंड वॉर में विक्की कौशल और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास अल्फा मूवी भी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- न सेट, ना ज्यादा खर्चा... सिर्फ साढ़े तीन घंटे में शूट हुआ था Katrina Kaif का ये सुपरहिट आइटम सॉन्ग