Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पापा रणबीर का हाथ थामे इटली की सड़कों पर घूमने निकली राहा कपूर, मम्मी आलिया ने शेयर की क्यूट तस्वीर

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 07:28 PM (GMT+05:30)

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बी टाउन के सबसे फेवरेट कपल्स में से एक हैं। हाल ही में ये कपल अपने दोस्त अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के क्रूज पार्टी में श ...और पढ़ें

    Alia Bhatt And Raha Kapoor (Photo Instagram)
    Alia Bhatt And Raha Kapoor (Photo Instagram)

    HighLights

    1. पापा रणबीर कपूर से बेहद प्यार करती हैं राहा
    2. आलिया भट्ट ने शेयर किया राहा और रणबीर का बॉन्ड
    3. दो साल की राहा कपूर अब चलने लगी है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बीते दिनों अपने दोस्त और अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का हिस्सा बने थे, जिसका आयोजन इटली में हुआ था।

    सेलिब्रेशन भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सेलेब्स अब भी शेयर कर रहे हैं। हाल ही में रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर राधिका मर्चेंट के लुक की कई फोटोज शेयर की थी। तो वहीं अब आलिया ने इटली की एक बेहद खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है।

    पापा रणबीर संग दिखी राहा

    आलिया भट्ट ने सोमवार 17 जून को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें पति रणबीर कपूर और बेटी राहा नजर आ रहे हैं। ये दोनों इटली की सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'कैप्शन की जरुरत नहीं'। उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स किए और रिएक्शन दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- अपनी लाडली को गोद में लिए Alia Bhatt ने इस कदर लुटाया प्यार, क्रूज पार्टी से वायरल हुई राहा की तस्वीर

    फैंस लुटा रहे हैं प्यार

    एक यूजन ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पापा के साथ परी'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'दुनिया की सबसे लकी लड़की'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'आज की सबसे खूबसूरत फोटो, जिसने मेरा दिन बना दिया'

    खबरें और भी

    आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म

    आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द फिल्म जिगरा में नजर आएंगी। हाल ही में इस मूवी की रिलीज डेट का एलान हुआ है। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा  संजल लीला भंसाली की फिल्म लव एड वॉर में भी दिखाई देंगी। इस मूवी में वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें- बुक लॉन्च इवेंट में फ्लोरल ड्रेस पहन छाईं Alia Bhatt, राहा की मम्मी का दिखा खूबसूरत अंदाज