यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranbir Kapoor और Alia ने की दीवाली पूजा, पापा की गोद में नाक मुंह बनाती नजर आईं Raha
मुंबई के फिल्म गलियारों में 1 नवंबर को दीवाली का त्योहार मनाया गया। सभी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं। इस बीच आलिया भट्ट और रणबीर क ...और पढ़ें

HighLights
- राहा कपूर ने पेरेंट्स के साथ की आरती
- दो चोटी और पीले सूट में नजर आई राहा
- आलिया ने इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन आने के साथ ही बॉलीवुड भी त्योहार मनाने में जुट जाता है। सेलेब्स ने दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन सबमें सबसे ज्यादा जिस चीज ने हमें आकर्षित किया वो थी कपूर खानदान में आई नन्ही राहा की दीवाली।
राहा कपूर ने खींचा फैंस का ध्यान
मम्मी आलिया भट्ट और पापा रणवीर कपूर के साथ ट्विनिंग करते हुए प्यारी राहा ने दीवाली सेलिब्रेट की। रणबीर और आलिया ने पीले कलर का आउटफिट पहना हुआ था वहीं राहा के छोटे से सूट सलवार ने हमारा ध्यान खींचा। राहा की क्यूटनेस पर हर कोई फिदा है। सभी उम्र के लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं और फैंस तो राहा की एक झलक देखने के लिए पलके बिछाए बैठे रहते हैं। दीवाली के मौके एक्ट्रेस आलिया ने परिवार के साथ अपनी तस्वीर शेयर की।
.jpg)
यह भी पढ़ें: पैपराजी ने रोका रास्ता, तो बुरी तरह भड़के Ranbir Kapoor, दिया धक्का, एटीट्यूड देख बोले फैंस- कौन हो आप?
आलिया भट्ट ने बनाई रंगोली
इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, 'रोशनी, प्यार और अनमोल पल। हैप्पी दीवाली।' एक तस्वीर में राहा खड़े होकर मम्मी-पापा के साथ आरती कर रही हैं जबकि एक अन्य फोटो में वो रणबीर की गोद में बैठकर मुंह बनाती हुई नजर आईं। वहीं सास नीतू कपूर और आलिया की सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट ने भी आलिया और रणबीर के साथ दिवाली पूजा में हिस्सा लिया। आलिया ने दीवाली पर फूलों की रंगोली भी बनाई थी। इसके बाद कपल ने बाहर आकर पैपराजी के लिए भी पोज किया।

आलिया की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया को हाल ही में जिगरा में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया था। फिल्म में आलिया ने एक प्रोटेक्टिव बहन का किरदार निभाया था और वेदांग रैना उनके भाई की भूमिका में नजर आए। आने वाले समय में एक्ट्रेस शरवारी वाघ के साथ अल्फा में दिखाई देंगी,जो YRF की स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म होगी। इस बीच रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित लव एंड वॉर की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया और विक्की कौशल भी नजर आएंगे।