यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Alia Bhatt ने तेलुगु में गाया Devara का पॉपुलर Chuttamalle गाना, इंप्रेस होकर जूनियर एनटीआर बोले - 'Wow'
इन दिनों एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी आने वाली फिल्म देवरा (Devara) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं आलिया भट्ट भी अपनी अपकमिंग फिल्म ...और पढ़ें

HighLights
- भैरा के किरदार में नजर आएंगे सैफ
- आलिया ने तेलुगु में गाया गाना
- 27 सितंबर को रिलीज होगी देवरा
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आने वाले 27 सितंबर को जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान दोनों ही साउथ में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में सैफ भैरा जोकि एक खलनायक है का किरदार निभाते नजर आएंगे।
आलिया ने गाया देवरा का पॉपुलर गाना
अब सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जोकि आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर के ज्वाइंट इंटरव्यू की है। आलिया इस दौरान जिगरा का प्रमोशन कर रही थीं जबकि जूनियर एनटीआर देवरा के प्रमोशन के लिए साथ आए थे। इस सेशन को करण जौहर ने ऑर्गेनाइज किया था। वीडियो में आलिया भट्ट देवरा का पॉपुलर गाना चुट्टमल्ले(Chuttamalle song)गाती नजर आ रही हैं जिसें सुनकर जूनियर एनटीआर भी शॉक्ड हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: मां श्रीदेवी की तरह तमिल भाषा बोल Janhvi Kapoor ने लूट ली महफिल, फैंस हुए सरप्राइज
इस वीडियो को देवरा के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है और फैंस तेलुगु गाना गाने के लिए आलिया भट्ट की काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। आलिया का गाना सुनकर जूनियर एनटीआर उनकी तारीफ करते हुए वॉव कहते हैं।
The ever gorgeous @aliaa08 sang the global sensation #Chuttamalle song ❤️❤️#Devara @tarak9999 #DevaraKaJigra pic.twitter.com/231Xji9iVx
— Devara (@DevaraMovie) September 24, 2024
फैंस ने की आलिया भट्ट की तारीफ
वहीं फैंस भी आलिया की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके। एक शख्स ने कमेंट किया, "खूबसूरती से गाया।" एक अन्य ने लिखा, "आलिया की आवाज प्यार है।" एक्ट्रेस के एक फैन ने लिखा, "वाह, आलिया की गायकी अद्भुत है।" एक अन्य ने कमेंट किया,“आलिया भट्ट की गायकी बहुत प्यारी है, बिल्कुल उन्हीं की तरह।” बाकियों ने लिखा,“आलिया का तेलुगु में गाना खूबसूरत है।”
यह भी पढ़ें: Devara: देवरा में सैफ को खलनायक लेने का आइडिया जूनियर एनटीआर का था, 27 सितंबर को होगी रिलीज