Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone के 'मस्तानी' के बाद 'द एकेडमी' ने अब शेयर किया Alia Bhatt के इस गाने का वीडियो

    Updated: Thu, 23 May 2024 12:23 PM (IST)

    फिल्म कलंक के घर मोरे परदेसिया गाने में आलिया भट्ट ने शानदार डांस किया था। इस गाने में उनके साथ धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी नजर आई थीं उनके सामने आलि ...और पढ़ें

    Alia Bhatt ghar more pardesiya (Photo Instagram)
    Alia Bhatt ghar more pardesiya (Photo Instagram)

    HighLights

    1. 'घर मोरे परदेसिया' गाने को 'द एकेडमी' ने किया शेयर
    2. इससे पहले दीपिका पादुकोण के गाने को किया था शेयर
    3. 'घर मोरे परदेसिया' में आलिया भट्ट ने किया था गजब डांस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और अपने किरदार से लोगों के दिलों में एक खास छाप भी छोड़ी है। इन्हीं में से एक फिल्म 'कलंक'। जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ अभिनेता वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त भी नजर आए थे।

    फिल्म भले ही पर्दे पर हिट न हुई हो, लेकिन इसके गाने लोगों को खूब पसंद आए थे। गाना 'घर मोरे परदेसिया' आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है, जिसमें माधुरी और आलिया भट्ट ने गजब का डांस किया था। अब ये गाना एक बार चर्चा में आ गया है। दरअसल, आलिया भट्ट को द एकेडमी अवॉर्ड्स ने एक सरप्राइज दिया है।

    यह भी पढ़ें- बेटी Raha Kapoor संग नए घर में जल्द गृह प्रवेश करेंगे रणबीर और Alia Bhatt, साथ मनाएंगे ये फेस्टिवल

    'घर मोरे परदेसिया' में माधुरी संग आलिया

    फिल्म कलंक के गाने 'घर मोरे परदेसिया' को ऑस्कर अवॉर्ड्स देने वाली संस्था के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- आलिया भट्ट फिल्म 'कलंक' से "घर मोरे परदेसिया" (वैशाली म्हाडे के साथ श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया) का प्रदर्शन कर रही हैं। निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया। इसमें वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत गीत प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा रचित है। गीत अमिताभ भट्टाचार्य का है।

    View this post on Instagram

    A post shared by The Academy (@theacademy)

    आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

    हाल ही में आलिया भट्ट गूची के इवेंट में शामिल हुई थी, जो लंदन में हुआ था। अब जल्द अभिनेत्री फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी, जो इसी साल सितंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा 'लव एंड वॉर' और एक स्पाई थ्रिलर फिल्म भी उनके पास है।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- Sanjay Leela Bhansali ने बताया कैसी होगी 'लव एंड वॉर' की कहानी, रणबीर-आलिया और विक्की की केमिस्ट्री पर कही ये बात