Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रेड बिकिनी पहन 'कलयुग' की सीधी- साधी 'रेणुका' ने लगाई समंदर किनारे दौड़, बोल्डनेस में किया कजिन आलिया भट्ट को भी फेल

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sat, 30 Oct 2021 09:20 AM (GMT+05:30)

    इस वीडियो में स्माइली सूरी लाल रंग की बिकिनी पहने हुए समुद्र की लहरों के साथ अठखेलियां करती नजर आ रही हैं। पूरे कॉन्फिडेंस से समंदर की लहरों के बीच दौ ...और पढ़ें

    Image Source: ssmilly suri Social Media Page
    Image Source: ssmilly suri Social Media Page

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2005 में फिल्म 'कलयुग' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस स्माइली सूरी ने अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लिया था। स्माइली अब फिल्मों में तो नजर नहीं आतीं पर वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में स्माइली सूरी अपना एक बोल्ड वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस आहें भर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने कहा कि उनकी कजिन आलिया को भी इसे देख पसीने आ जाएंगे।

    इस वीडियो में स्माइली सूरी लाल रंग की बिकिनी पहने हुए समुद्र की लहरों के साथ अठखेलियां करती नजर आ रही हैं। पूरे कॉन्फिडेंस से समंदर की लहरों के बीच दौड़ लगाती स्माइली आप सामर फिल्म की डिंपल कपाड़िया की याद दिलाएंगी। तस्वीर शेयर करते हुए स्माइली ने लिखा कि 'समंदर हमें हील करता है'।

    View this post on Instagram

    A post shared by SSmilly Suri🤗😍💎 (@smiliesuriofficial)

    लहरों में अटखेलियां करतीं स्माइली के इस वीडियो से आप नजरें नहीं हटा पाएंगें। वीडियो में उनके साथ एक बच्ची भी है जिसका हाथ उन्होंने पकड़ा हुआ है। टू पीस में वो बच्ची भी स्माइली का पूरा साथ दे रही है। अब इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही अपील कर रहे हैं कि वो एक बार फिर से फिल्मों में वापसी करें।  

    View this post on Instagram

    A post shared by SSmilly Suri🤗😍💎 (@smiliesuriofficial)

    बीते साल लॉकडाउन के टाइम पर स्माईली ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें वो पोल डांस करतीं नजर आईं थीं। इस वीडियो में वह काफी अनोखे अंदाज में पोल डांस करती दिखीं. जिसमें वह पोल डांस करते-करते झाड़ू मार रही है, किताब पढ़ रही हैं, बाल बना रही है और जूस भी पी रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by SSmilly Suri🤗😍💎 (@smiliesuriofficial)

    आपको बता दें कि स्माइली सूरी कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की फर्स्ट कजिन हैं। स्माइली, इमरान हाशमी की भी कजिन हैं। इतना ही नहीं वह प्रोड्यूसर निर्देशक मोहित सूरी की बहन हैं। कलयुग फिल्म के बाद स्माइली 'ये मेरा इंडिया', 'क्रूक', 'क्रैकर्स' जैसी फिल्मों में नजर आईं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

    खबरें और भी