Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: आलिया-रणबीर और नीतू कपूर ने किया गेट-टू-गेदर, दिखाई बेटी राहा की झलक

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 07 Jan 2023 06:03 PM (IST)

    Alia Bhatt and Ranbir Kapoor आलिया और रणबीर कपूर इन दिनों अपने पेरेंट्स हुड को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। अब उन्होंने शनिवार को नीतू कपूर के साथ मिलकर मीड ...और पढ़ें

    Alia-Ranbir and Neetu Kapoor did get to gather with media.
    Alia-Ranbir and Neetu Kapoor did get to gather with media.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: बीते साल नवंबर में पेरेंट्स बने आलिया और रणबीर अपने इस नए दांपत्य जीवन में प्रवेश करने पर बेहद खुश हैं और दोनों ही अपने पेरेंट्स हुड को खूब एंजॉय कर रहे हैं और अब उन्होंने मीडिया के साथ गेट-टू-गेदर आयोजित किया था, जहां उन्होंने मीडिया के लोगों से अपनी नवजात बेटी राहा की तस्वीरें क्लिन न करने का आग्रह किया।  

    न्यूली पेरेंट्स के इस गेट-टू-गेदर की जानकारी सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर दी है, जिसमें आलिया, रणबीर और उनकी मां नीतू कपूर मुस्कुराते हुए पोज देती हुई दिख रही हैं। साथ फोटोग्राफर ने इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि आलिया-रणबीर ने मीडिया के लोगों से अपनी बेटी राहा की तस्वीरें क्लिक न करने का आग्रह किया, लेकिन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने फोन में राहा की कुछ बेहतरीन तस्वीरों को फोटोग्राफर्स को दिखाया।  

    Ranbir kapoor

    आलिया के लिए खास रहा है बीता साल

    आपको बता दें साल 2022 में आलिया भट्ट के लिए बेहद खास रहा है। इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई और तीनों को दर्शकों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। साथ ही इस साल के शुरुआती महीनों में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से शादी रचाई है, जिसके बाद उन्होंने नवंबर में प्यारी-सी बेटी को जन्म दिया है।

    आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

    इन दिनों आलिया भट्ट भले ही मैटरनिटी लिव पर हैं, लेकिन वो जल्द ही लिव से वापस लौटने के बाद अपने लंबित पड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करेंगी, जिसमें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जी ले जार सहित हॉलीवुड डेब्यू फिल्में शामिल हैं। हाल ही में रॉकी और रानी मेकर्स ने अपनी फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है, क्योंकि आलिया के लिव पर चले जाने के चलते फिल्म का काम अधूरा रह गया था, जिसको वो वापस आने के बाद रणवीर सिंह के साथ शूट करेंगी। उनकी ये फिल्म अब 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Golden Globes 2023: राम चरण ने अवार्ड्स शो से पहले स्टार स्टडेड पार्टी में लिया भाग, वायरल हुई तस्वीरें