यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Alizeh Agnihotri Debut film: सौमेंद्र पाधी की फिल्म से डेब्यू करेंगी सलमान खान की भांजी अलीजेह, शुरू की शूटिंग
Alizeh Agnihotri Debut film सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उनकी इस डेब्यू फिल्म को राष्ट् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Alizeh Agnihotri Debut film: बीते लंबे वक्त से अतुल और अलवीरा अग्निहोत्री की बेटी और सलमान खान की भांजी अलीज़ेह अग्निहोत्री के बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें आ रही थीं। अब उनके डेब्यू प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता की फिल्म में नजर आने वाली हैं।
अलीजेह की इस डेब्यू फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर निर्माता सौमेंद्र पाधी इस प्रोजेक्ट का निर्देशन करने वाले हैं और उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग को भी शुरू कर दिया है। उम्मीद लगाई जा रही कि अलीजेह की ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
आपको बता दें कि सौमेंद्र पाधी को उनके कल्ट शो जामताड़ा सीजन 1 और 2 के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने फिल्मी क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है और उन्होंने अपनी फिल्म बुधिया सिंह: बॉर्न टू रन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया है।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
बता दें कि अलीजेह अक्सर सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने चाहने वालों के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा कर ट्रीट देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वो सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में अलीजेह के फेस एक्सप्रेशन बेहद क्यूट दिख रहे हैं जो उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहे हैं।
खबरें और भी
पहले भी आ चुकी हैं डेब्यू की खबरें
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों भी बॉलीवुड में उनके डेब्यू की खबरें सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि इस फिल्म में उनके अलावा सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर भी नजर आ सकते हैं। जिसका निर्देशन अविनाश बड़जात्या करने वाले हैं। हालांकि ये सभी अब अफवाहें साबित होती हुई नजर आ रही हैं।
डेब्यू को लेकर उत्साहित है पूरा परिवार
खबरों की मानें तो अलिजेह के लॉन्च के लिए पूरा परिवार तैयार है। यह भी कहा जा रहा है कि अलीजेह दो वर्षों से एक्टिंग और डांस की क्लासेस भी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Bholaa: अजय देवगन ने भोला के सीक्वल के लिए सलमान खान को नहीं किया अप्रोच, जारी किया आधिकारिक बयान