विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Alka Yagnik, अनुराधा और कविता ने गाया था ये कल्ट गाना, राजस्थानी धुन से सजा कल्ट गीत; अब बना Gen Z की पसंद

Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:37 PM (IST)

90 के दशक में तीन दिग्गज सिंगरों ने एक ही गाना गाया और ये गाना तीन हीरोइनों पर फिल्माया गया। अलका, अनुराधा और कविता, किसकी आवाज में आपको ये गाना पसंद है?

अलका-अनुराधा और कविता ने गाया ये कल्ट गाना

अलका-अनुराधा और कविता ने गाया ये कल्ट गाना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में हिंदी सिनेमा ने अपना असली बदलाव देखा। चाहे वो फिल्म की कहानियों को लेकर हो या फिर फिल्म के संगीत को लेकर हो। 90's में आशा भोसले और लता मंगेशकर के बाद नए सिंगर्स की लिस्ट में अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल और कविता कृष्णमूर्ति जैसी सिंगर्स का दबदबा बढ़ रहा था।

अब भले ही अलका और अनुराधा के बीच कॉम्पटीशन रहा हो, लेकिन दोनों ने साथ में एक ऐसा गाना, जो खूब यादगार बन गया, तो वहीं साथ में कविता कृष्णमूर्ति ने भी इसमें सुर लगाए।

अलका-अनुराधा और कविता ने गाया था गाना

दरअसल यूं तो ऐसे कई गाने हैं जो दो या तीन सिंगर्स ने मिलकर गाए हैं, लेकिन एक ही गाने में तीन दिग्गज सिंगरों का साथ आना वाकई में बड़ी बात थी। यही वजह है कि 90 के दशक में आई एक फिल्म में इन तीनों ने ही एक गाने को अपनी आवाज दी थी। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उस फिल्म का नाम है साल 1994 में आई 'बटवारा'।

 

जी हां, इस फिल्म में कई स्टार्स नजर आए थे और इस मल्टीस्टारर फिल्म के गाने चर्चा में रहे और इसी फिल्म के एक गाने को इन तीनों दिग्गज सिंगरों अलका-अनुराधा और कविता ने आवाज दी और जिस गाने को इन तीनों ने आवाज दी उस गाने का नाम थारे वास्ते रे ढोला (Thare Vaste Re Dhola)।

amritaa

तीन हीरोइनों के साथ हिट है गाना

इस गाने में तीन हीरोइनें नजर आईं थीं और इसीलिए तीन सिंगरों ने अलग-अलग तीनों हीरोइनों को अपनी आवाज दी थी। गाने में अमृता सिंह (Amrita Singh), डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) और पूनम ढिल्लों नजर आईं। यही वजह है गाने को अलका याग्निक, कविता कृष्णमूर्ति और अनुराधा पौडवाल ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया।

Dimple wf

गाने का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल (Laxmikant-Pyarelal) ने तैयार किया था। वहीं गाने को हसन कमाल ने लिखा था। राजस्थानी अंदाज में बना यह गाना आज भी कल्ट गानों में से एक है। गाने में विनोद खन्ना और धर्मेंद्र (Dharmendra) भी साथ में नजर आए थे। गाना फिल्म में राजस्थान के रेगिस्तान की पृष्ठभूमि में डिंपल कपाड़िया और अमृता सिंह पर फिल्माया गया था, जहां राजस्थानी लिबास में ये हीरोइनें नजर आईं। गाने की धुन राजस्थानी और मारवाड़ी लोक गीत से मिलती जुलती है।

Poonam

अब यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वक्त यह गाना ट्रेंड कर रहा है। वहीं ये गाना ऐसे वक्त में आया है, जब हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने अपने और अलका याग्निक (Alka Yagnik) के बीच प्रोफेशनल मतभेदों को लेकर बात की थी।

वहीं फिल्म 'बटवारा' (Batwara Movie) की बात करें तो इस फिल्म को जे. पी. दत्ता (J. P. Dutta) ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में धर्मेन्द्र, विनोद खन्ना, डिंपल कपाड़िया और अमृता सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे।

यह भी पढ़ें- 'किसी को मत बताना की तुम...', Saif Ali Khan को सीनियर एक्टर ने अमृता सिंह से जुड़ी दी थी अजीब सी नसीहत