Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alka Yagnik से लक्ष्मीकांत ने मुंह में पान रखकर लिखवाया था 'एक-दो-तीन' गाना, बोल सुनकर उन्हें लगा था मजाक

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 04:11 PM (GMT+05:30)

    Alka Yagnik On Ek Do Teen Song अल्का याग्निक ने एक दो तीन चार गाने को लेकर एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि उनका यह गाना लक्ष्मीका ...और पढ़ें

    Alka Yagnik On Ek Do Teen Song: अल्का याग्निक सिंगर है।
    Alka Yagnik On Ek Do Teen Song: अल्का याग्निक सिंगर है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alka Yagnik On Ek Do Teen Song: माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया 80 और 90 के दशक का गाना 1,2,3 आज भी काफी फेमस है। फिल्म तेजाब का यह गाना अपने जमाने में चार्टबस्टर था। इस गाने को अल्का याग्निक में अपनी आवाज देकर फैंस के दिलों में जगह दिला दी थी। अब अल्का याग्निक में इस पर बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार जब उन्हें इस गाने को लेकर फोन आया, तब उन्हें लगा यह कोई मजाक चल रहा है।

    अल्का याग्निक कहती हैं, 'पहली लाइन सुनकर लगा यह मजाक है'

    सिंगर अल्का याग्निक कहती हैं, 'जब पहली बार मैंने गाने के बोल सुने तो मुझे लगा यह मजाक है। मैं लक्ष्मीकांत जी से मिलने पहुंची, उनके मुंह में पान रखा था और उन्होंने मुझसे कहा, लिखो 1,2,3,4,5,6,7,8... उसके बाद मैं कंफ्यूज हो गई। मैंने कुछ नहीं कहा। मैं उनसे डरती थी। मैं चुप रही। जब भी वे सामने होते थे, मैं चुप रहती थी।'

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma Case: शीजान मोहम्मद खान की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने आरोपी बनाकर 524 पेज की दायर की चार्जशीट

    अल्का याग्निक कहती है,'इस गाने को गाने में काफी मजा भी आया'

    अल्का याग्निक आगे कहती है, 'मैंने लिखा लेकिन जब उसके बाद मैंने सेकंड लाइन लिखी, थर्ड लाइन लिखी। अंतरा लिखा, मुझे लगा, हे भगवान क्या गाना है? क्या बोल है? इसके बाद यह गाना बहुत अच्छा रहा। मुझे इस गाने को गाने में काफी मजा भी आया।'

    यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने मनोज वाजपेयी के 'सता रही हैं अपने आपको' कमेंट पर दिया मजेदार रिएक्शन, देखें वीडियो

    अल्का याग्निक ने तमाशा फिल्म का गाना 'अगर तुम साथ हो' गाया था

    अल्का याग्निक बॉलीवुड की फेमस सिंगर है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षो से वह काम कम कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने तमाशा फिल्म का गाना 'अगर तुम साथ हो' गाया था जो कि काफी सुपरहिट हुआ था। इतना ही नहीं, अल्का याग्निक यूट्यूब पर 2022 की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी बन कर उभरी है। इससे पता चलता है कि उनके गाने आज भी फैंस को काफी पसंद आते हैं। सिंगर अल्का याग्निक की सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी है।

    खबरें और भी