Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं बस थक गई...' व्हीलचेयर वाले वायरल वीडियो पर Alka Yagnik ने किया रिएक्ट, बताया अब कैसी है हेल्थ?

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 07:41 PM (GMT+05:30)

    गायिका अलका याग्निक ने अपने व्हीलचेयर वाले वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि पद्म सम्मान समारोह के बाद थकान के कारण उन्होंने व्हीलच ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों अलका याग्निक (Alka Yagnik) दिल्ली में पद्म भूषण लेने आई थीं। यहां पर उनका व्हीलचेयर पर बैठे एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी कमजोर नजर आ रही हैं।

    सिंगर को सेंसरीन्यूरल हियरिंग लॉस (Sensorineural Hearing Loss) है जिसकी वजह से उनकी सुनने की क्षमता पूरी तरह से चली गई है। अब इस पर अलका याग्निक ने रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स और शुभचिंतकों को भरोसा दिलाया है कि वह ठीक हैं।

    यह भी पढ़ें- 'दो साल से मैं...' पद्म भूषण मिलने के बाद Alka Yagnik ने लिखा भावुक पोस्ट, फैंस को हुई सिंगर के स्वास्थ्य की चिंता

    सिंगर ने लिखा फैंस के लिए नोट

    एक नोट शेयर करते हुए अलका याग्निक ने लिखा, "आपके प्यार, चिंता और ढेर सारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैंने समारोह के एक वीडियो को लेकर लोगों की चिंता देखी है और मैं सभी को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और मेरी सेहत में अच्छा सुधार हो रहा है। पद्म सम्मान समारोह के लंबे और यादगार दिन के बाद मैं बस थक गई थी, इसलिए निकलते समय मैंने व्हीलचेयर मांगी थी।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Alka Yagnik (@therealalkayagnik)

    उन्होंने आगे कहा, "कृपया चिंता न करें। मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रही हूं और उन दुआओं और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं जिनसे मुझे लगातार हिम्मत मिलती है। इस बड़े सम्मान के लिए मैं भारत के माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का दिल से धन्यवाद करती हूं।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Alka Yagnik (@therealalkayagnik)

    अलका याग्निक के पॉपुलर गानें

    अलका याग्निक को भारतीय संगीत की सबसे मशहूर हस्तियों में गिना जाता है। वह YouTube पर अब तक की सबसे लोकप्रिय म्यूजिक आर्टिस्ट हैं। साल 2021 में 17 बिलियन और 2020 में 16.6 बिलियन स्ट्रीम्स के साथ उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

    2026 तक भी, वह इस प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते सबसे ज्यादा स्ट्रीम की जाने वाली म्यूजिक आर्टिस्ट बनी हुई हैं। एक दो तीन, चुरा के दिल मेरा, टिप टिप बरसा पानी, दिल ने ये कहा है दिल से और ताल से ताल मिला उनके कुछ पसंदीदा गानों में से एक हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या है Sensorineural Hearing Loss जिससे जूझ रही हैं सिंगर Alka Yagnik, कैसे अचानक हुई समस्या?