विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरहान अख्‍तर से इस कारण नाराज हुईं श्रद्धा कपूर!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 16 Oct 2016 03:49 PM (IST)

श्रद्धा और फरहान के बीच जहां लिंक-अप की खबरेंं आ रही थीं, वहां इस तरह से नाराजगी की खबर चौंकाने वाली है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फरहान अख्तर अपने दोस्त रितेश सिद्धवानी के साथ मिलकर अपनी हिट म्यूजिकल फिल्म 'रॉक ऑन' का सीक्वल प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसके नवंबर में रिलीज होने का इंतजार है। मगर लगता है कि 'रॉक ऑन 2' के सेट पर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। जहां पूरी फिल्म लगभग तैयार हो गई है, वहीं सुनने में आया है कि इसके कई हिस्सों पर फिर से काम किया जा रहा है और इतना ही नहीं इस फिल्म की लीडिंग हीरोइन के भी नाराज होने की खबर सामने आई है।

बात कर रहे हैं श्रद्धा कपूर की, जो फरहान के साथ अफेयर को लेकर भी सुर्खियों का हिस्सा बन चुकी हैं। एक लीडिंग टेबलॉयड की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा ने 'रॉक ऑन 2' के लिए कुछ गाने गाए हैं, मगर वो अपनी आवाज से खुश नहीं हैं। इन दिनों वो एक्टिंग के अलावा अपने सिंगिंग टैलेंट को लेकर काफी सतर्क हो गई हैं। वो अपनी आवाज को लेकर खूब तारीफें बटोर रही हैं और इसलिए वो कोई चांस नहीं लेना चाहतीं।

यह भी पढ़ें- ...और इस तरह परिणीति चोपड़ा को हो गया अनुष्का शर्मा से 'प्यार'

श्रद्धा कथित तौर पर अपने दोस्त के सामने यह बताते हुए रोने लगी कि जिस तरीके से उनकी आवाज रिकॉर्ड हुई है, उससे वो खुश नहीं हैं। मगर फरहान उसेे उसी तरह रखने को लेकर अड़े हुए हैं। जबकि श्रद्धा ने उन्हें भी यह बात बताई, फिर भी वो बदलाव करने को नहीं माने। इससे पहले 'रॉक ऑन 2' में काम कर रहीं प्राची देसाई के भी मेकर्स से नाराज होने की खबर सामने आ चुकी है। कहा जा रहा है कि उनके रोल को नजरअंदाज किया जा रहा है, इसलिए वो खफा हैं। श्रद्धा को ज्यादा तवज्जो देने को लेकर भी उनकी भौंहें तनी हुई हैं। खैर, श्रद्धा और फरहान के बीच जहां लिंक-अप की खबरेंं आ रही थीं, वहां इस तरह से नाराजगी...लगता है दोनों के बीच इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

यह भी पढ़ें- करीना और सैफ यहां मना रहे शादी की चौथी सालगिरह, जल्द बनने वाले हैं मम्मी-पापा