यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूं ही नहीं सबके फेवरेट हैं 'पुष्पा', नन्हें फैन को देख Allu Arjun ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही चर्चाएं
अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े स्टार हैं। दक्षिण सिनेमा में उनकी तूती बोलती है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। पिछले ...और पढ़ें

HighLights
- 'पुष्पा' फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को मिलेगा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
- दिल्ली पहुंचने से पहले अल्लू अर्जुन का वीडियो हुआ वायरल
- फैन के साथ अल्लू अर्जुन के जेश्चर ने जीता दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ के पावरफुल एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के लिए ये साल बेस्ट चल रहा है। उन्हें फिल्म 'पुष्पा' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। आज यानी 17 अक्टूबर को दिल्ली में 69वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन होगा, जिसमें एक्टर को यह अवॉर्ड दिया जाएगा।
अल्लू दिल्ली पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर वाइफ स्नेहा रेड्डी के साथ उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, 'पुष्पा' एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि उनके दिल्ली पहुंचने से पहले का है।
अवॉर्ड से पहले वायरल हुआ अल्लू अर्जुन का ये वीडियो
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए कई कैटेगरी में विनर्स की घोषणा की जा चुकी है। बेस्ट एक्टर के लिए अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा। इस अवॉर्ड को लेने के लिए वह दिल्ली पहुंच चुके हैं। लेकिन दिल्ली आने से पहले उन्होंने हैदराबाद एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा किया, जिससे एक बार उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर अल्लू के फैंस उनके डाउन टू अर्थ नेचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पसंद आया अल्लू अर्जुन का जेश्चर
दरअसल, दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले अल्लू ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक फैन की तमन्ना पूरी की। एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर एक फैन उनका ऑटोग्राफ लेने पहुंचा था। अल्लू ने उसकी फीलिंग्स का सम्मान करते हुए उसे सबके सामने ऑटोग्राफ दिया। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने उस नन्हें फैन से हाथ भी मिलाया और उसका हाल चाल भी लिया। फैंस को अल्लू की ये सादगी भा गई।
❤️❤️❤️❤️❤️❤️
Love You Hero!!@AlluArjun #AlluArjun #Pushpa2TheRule pic.twitter.com/7AqibzslEH
— C/o.AlluArjun (@CareOfAlluArjun) October 16, 2023
फैंस को भा गया अल्लू अर्जुन का स्वीट नेचर
अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के बहुत बड़े स्टार हैं। वह नामी फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। इसके बावजूद उनकी अलग फैनबेस है। अल्लू की एक्टिंग और डांसिंग स्टाइल उन्हें लोगों के बीच पॉपुलर और सबसे हटकर बनाती है। फैंस ने एयरपोर्ट पर उनके स्वीट जेश्चर की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'वह बहुत हंबल हैं।' एक फैन ने उन्हें 'रियल लाइफ हीरो' बताया है।
खबरें और भी
'पुष्पा 2' को लेकर हैं चर्चा में
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' के बाद अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' (पुष्पा: द रूल) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है, जो कि 14 अगस्त, 2024 है।