विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Allu Arjun ने पत्नी स्नेहा के साथ फूफा चिरंजीवी से की मुलाकात, जेल से बाहर निकलने के बाद पहुंचे उनके घर

Published: Sun, 15 Dec 2024 04:02 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2024 04:06 PM (IST)

हैदराबाद सिनेमाघर में भगदड़ में महिला की मौत से जुड़े मामले को लेकर हाल ही में अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu ...और पढ़ें

अल्लू अर्जुन ने की फूफा चिरंजीवी से मुलाकात (Photo Credit- X)
अल्लू अर्जुन ने की फूफा चिरंजीवी से मुलाकात (Photo Credit- X)

HighLights

  1. साउथ मेगास्टार से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन
  2. जेल से रिहाई के बाद फूफा से उनके घर जाकर की मुलाकात
  3. 35 वर्षीय महिला की मौत के मामले में शनिवार को हुई थी रिहाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अल्लू अर्जुन बीते कुछ दिनों से संध्या थिएटर के बाहर 35 वर्षीय महिला की हुई मौत के मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। पुष्पा 2 की प्रीमियर के दौरान अल्लू अर्जुन को देखकर भगदड़ मच गई थी, जिसके कारण उस महिला की मौत हो गई। इस मामले में शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा था। हालांकि, तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए अंतरिम जमानत पर रिहाई दे दी। शनिवार को चंचलगुडा सेंट्रल जेल से पुष्पा स्टार को जेल से रिहा किया गया।

मेगास्टार चिरंजीवी से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन

शनिवार को रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन से मुलाकात करने के लिए सिनेमा जगत के सितारे पहुंचे। समाचार एजेंजी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ मेगास्टार चिरंजीवी से मुलाकात करने उनके घर गए। इस दौरान का उनका वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि रिश्ते में चिरंजीवी, अल्लू अर्जून के फूफा लगते हैं। माना जा रहा है कि अभिनेता अपने फूफा को महिला की मौत से जुड़े केस में कोई अपडेट दे सकते हैं। 

जेल से रिहा होने के बाद दिया था बयान

जेल से रिहा होने के बाद, एक्टर अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि 'मैं हर किसी का प्यार और समर्थन करने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। अपने सभी फैंस का आभारी हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और सहयोग करूंगा। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। हम इसके लिए खेद प्रकट करते हैं।'

Photo Credit- X

हाई कोर्ट ने 50 हजार के निजी बॉन्ड पर दी जमानत

महिला की मौत से जुड़े मामले में अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट ने 50 हजार के निजी बॉन्ड पर अंतरिम जमानत दी। कागजी कार्रवाई में समय लगने के कारण शनिवार की सुबह उनकी जेल से रिहाई हुई। दरअसल, निचली कोर्ट के 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजने के बाद अल्लू अर्जुन ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जहां से उन्हें राहत देते हुए कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी।

क्या है पूरा मामला?

पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी महिला की मौत से जुड़े मामले में हुई थी। 4 दिसंबर की रात को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2: द रूल फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां, पर दर्शकों का हौसला बढ़ाने के लिए अभिनेता पहुंचे थे। जब भीड़ स्टार को देखने के लिए पहुंची, तो वहां भगदड़ मच गई और रेवती नामक महिला की मौत हो गई। वहीं, उसके 13 साल के बेटे का इलाज चल रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।