Exclusive: फ्लावर नहीं फायर होगा 'राका', Allu Arjun के नए डायलॉग के लिए मेकर्स ने बनाया मास्टरप्लान
अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म 'राका' में 'पुष्पा' की तरह एक धमाकेदार डायलॉग होगा, जिसके राइट्स मेकर्स अपने पास रखेंगे।

'राका' में होगा पुष्पा जैसा मैजिक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। पुष्पा से जो जादू अल्लू ने लोगों के दिल और दिमाग पर चलाया अब वही फिर से लौट रहा है। अल्लू अपनी आने वाली फिल्म 'राका' के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म को लेकर जानकारियां सामने आ रही हैं और इसी बीच एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक पुष्पा जैसा मैजिक रीक्रिएट होना तय है।
राका में होगा पुष्पा जैसा डायलॉग
अब अगर आपने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा देखी होगी, तो उसमें एक डायलॉग है 'झुकेगा नहीं साला'। इस डायलॉग ने खूब तारीफें बटोरी और यह वायरल भी हुआ। इसी तरह से अल्लू की अपकमिंग फिल्म राका में भी एक धमाकेदार डायलॉग सुनाई देने वाला है। बड़ी बात यह है कि राका (Raaka) के इस डायलॉग का इस्तेमाल फिर कोई भी इतनी आसानी से नहीं कर पाएगा।
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के बीच Raaka से बाहर होंगी Deepika Padukone? रिप्लेस किए जाने की खबरों पर मेकर्स का रिएक्शन

दैनिक जागरण को मिली एक्सक्लुसिव जानकारी के मुताबिक,
'मेकर्स और अल्लू अर्जुन की टीम राका के सिग्नेचर मूव के राइट्स अपने पास रखने की योजना बना रही है। अल्लू अर्जुन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और पुष्पा के आइकॉनिक मूव 'झुकेगा नहीं साला' के रिकॉर्ड को देखते हुए, मेकर्स यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि राका के सिग्नेचर स्टेप के राइट्स सुरक्षित रहें और उसका किसी तरह का कमर्शियल गलत इस्तेमाल न हो। पुष्पा का 'झुकेगा नहीं साला' ग्लोबल ट्रेंड बन गया था, जिसे दुनियाभर के नेताओं, क्रिकेटर्स और फैंस ने रीक्रिएट किया था।'
कोई भी आसानी से इस्तेमाल नहीं कर पाएगा डायलॉग
मतलब इससे यह साफ हो गया है कि राका में अल्लू अर्जुन जिस आइकोनिक डायलॉग को बोलेंगे, उसका इस्तेमाल कोई भी आसानी से नहीं कर पाएगा। अगर किसी को इस्तेमाल करना है, तो इसके लिए उन्हें पहले मेकर्स से परमिशन लेनी होगी। 'राका' को लेकर हर दिन नई चर्चाएं सामने आ रही हैं और अब फिल्म से जुड़ी इसी दिलचस्प जानकारी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
अल्लू अर्जुन के दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और उनके आइकॉनिक स्टाइल को देखते हुए मेकर्स इस बार भी कुछ बड़ा प्लान करते नजर आ रहे हैं। खासतौर पर फिल्म के सिग्नेचर मूव को लेकर टीम काफी सतर्क बताई जा रही है, ताकि इसे सही तरीके से पेश किया जा सके और इसकी खास पहचान बरकरार रहे।
'पुष्पा 2: द रूल' के साथ रिकॉर्ड-तोड़ बेंचमार्क सेट करने के बाद, ऐसा लगता है कि इस फिल्म के साथ एक बिल्कुल नई दुनिया बनाई जा रही है। इसके अलावा, एटली के साथ उनका कोलैबोरेशन वाकई में कुछ बड़ा करने वाला है। राका को एटली ही डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म में अल्लू के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगीं।
