Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Allu Arjun को करीब से देखने के चक्कर में फैंस से हुई गलती, बरबाद की Pushpa 2 स्टार की प्रॉपर्टी, वीडियो वायरल

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 12:28 PM (IST)

    हाल ही में रिलीज हुए पुष्पा 2 के टीजर में अल्लू अर्जुन बिल्कुल अलग अवतार में नजर आए। इस दौरान एक्टर से मिलने उनके फैंस उनके घर भी पहुंचे। अल्लू अर्जुन ...और पढ़ें

    फैंस ने डैमेज की फैंस की प्रॉपर्टी, (X Image)
    फैंस ने डैमेज की फैंस की प्रॉपर्टी, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म पुष्पा: द रूल की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में उनके बर्थडे पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसमें एक्टर बिल्कुल अलग अवतार में नजर आए। इस दौरान अल्लू अर्जुन से मिलने एक्टर के फैंस उनके घर पहुंचे, जहां अफरा- तफरी मच गई। इससे एक्टर की प्रॉपर्टी को भी नुकसान हुआ।

    अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर उनके हैदराबाद स्थित घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा रहा। एक्टर भी अपने चाहने वालों से मिलने बाहर आए, लेकिन भीड़ थोड़ी बेकाबू हो गई।

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2: झुमका, घुंघरू, चूड़ियां और नीली पट्टू साड़ी..., क्या है अल्लू अर्जुन के 'मातंगी' अवतार की खासियत

    बेकाबू हुए पुष्पा के फैंस

    अल्लू अर्जुन के बर्थडे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक्टर के घर के बाहर खचाखच फैंस की भीड़ नजर आ रही है। अल्लू अर्जुन जैसे ही बाहर आए, फैंस बेकाबू हो गए और अपने फेवरेट को देखने के लिए धक्का- मुक्की करने लगे।

    अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी हुई डैमेज

    कुछ ही सेकेंड्स में फैंस एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर अल्लू अर्जुन के घर की दीवार फांदने की कोशिश करने लगे। इस दौरान संतुलन बिगड़ गया और लोग इधर- उधर गिरने लगे। इसके साथ ही एक्टर की प्रॉपर्टी भी डैमेज हो गई, इनमें उनके घर की बाउन्ड्री पर लगा इलेक्ट्रिक वायर सेट भी टूट गया। फैंस की ऐसी हरकत देख अल्लू अर्जुन भी परेशान नजर आए।

    यह भी पढ़ें-'याद रख पछताएगी तू', शादी करने के चक्कर में Ankita Lokhande ने ठुकराई थी संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म

    View this post on Instagram

    A post shared by Kamlesh Nand (work) (@artistrybuzz_)

    कब रिलीज होगी पुष्पा 2 ?

    अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा: द रूल की बात करें, तो फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म के टीजर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। अब फैंस पुष्पा: द राइज के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 15 अगस्त, 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। पुष्पा: द रूल में अल्लू अर्जुन के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। वहीं, मैत्री मूवी मेकर ने पुष्पा: द रूल का प्रोड्यूस किया है। 

    खबरें और भी