विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 के ग्लोबल म्यूजिक और हिंदी टीवी राइट्स भूषण कुमार ने ₹60 करोड़ में खरीदा, अल्लू अर्जुन की बल्ले-बल्ले

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 11 May 2023 06:28 PM (IST)

Pushpa The Rule News सूत्रों ने इस बारे में बताते हुए कहा टी सीरीज का सभी सेटेलाइट खिलाड़ियों से अच्छा ...और पढ़ें

Pushpa The Rule News: एक फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे है।
Pushpa The Rule News: एक फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Pushpa The Rule News: पुष्पा द राइज फिल्म से बॉलीवुड पर छा जाने वाले अल्लू अर्जुन की जल्द फिल्म पुष्पा द रूल रिलीज होने वाली है। अब खबर आई है कि इस फिल्म के ग्लोबल म्यूजिक राइट्स और हिंदी सैटेलाइट टीवी राइट्स भूषण कुमार ने ₹60 करोड़ में खरीदे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। वहीं, वह टी-सीरीज के साथ एक फिल्म पर भी काम कर रहे है। यह फिल्म जल्द शूट होनी शुरु होगी। हाल ही में, इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था।

पुष्पा द राइज सन 2021 में आई थी 

गौरतलब है कि पुष्पा द राइज सन 2021 में आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। इसके चलते अल्लू अर्जुन के साथ काम करने वाले निर्माताओं की लाइन लग गई है। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी फिल्मों के राइट्स करोड़ों रुपए में बिक रहे हैं। पुष्पा द रुल के निर्देशक सुकुमार है। वह भी काफी चर्चा में है। 

पुष्पा द रुल कई भाषाओं में रिलीज होगी

पुष्पा द रुल कई भाषाओं में रिलीज होगी। जिसके राइट्स को रिकॉर्ड अमाउंट में बेचा गया है। यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी। इसके पहले निर्माता भूषण कुमार ने पुष्पा 2 के म्यूजिक पर दांव लगाया है। पिंकविला को मिली जानकारी के अनुसार भूषण कुमार ने पुष्पा 2 के ग्लोबल म्यूजिक राइट्स, इसमें सभी भाषाओं का संगीत शामिल है और हिंदी सैटेलाइट टीवी राइट्स 50 से ₹60 करोड़ में खरीदा हैं। यह पहली बार है, जब किसी फिल्म के म्यूजिक और सेटेलाइट राइट्स को इतनी बड़ी कीमत में खरीदा गया है।

भूषण कुमार ने पुष्पा 2 के म्यूजिक और टीवी राइट्स को ₹60 करोड़ में खरीदा हैं

इस बारे में बताते हुए सूत्रों ने कहा, "टी सीरीज भारत में मार्केट लीडर है। खासकर जब म्यूजिक की बात आ जाए तब। पुष्पा द रुल का म्यूजिक भी काफी पसंद किया जाएगा। पुष्पा 2 को लेकर कई बड़ी योजनाएं हैं। सही समय पर इनका खुलासा किया जाएगा। यह एक अच्छी डील पुष्पा के निर्माताओं ने की है।" गौरतलब है कि भूषण कुमार ने पुष्पा के सैटेलाइट राइट्स भी खरीदें हैं। वह कई फिल्मों का निर्माण भी करते है।