Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बांध लीजिए अपनी कुर्सी की पेटी, कल ठीक इतने बजे आ रहा है Allu Arjun की Pushpa 2 का टीजर

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 08:11 PM (IST)

    अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मना रहा है। जन्मदिन से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में ...और पढ़ें

    Pushpa 2: The Rule (Photo Credit Instagram)
    Pushpa 2: The Rule (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मना रहा है। ऐसे में एक्टर के फैंस बेहद खुश है। जन्मदिन से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन ट्रेंड कर रहा है। साउथ में एक्टर के फैंस अभी से ही जश्न मना रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने भी अपने फैंस को जन्मदिन पर रिटन तोहफा देना का विचार किया है।

    अब आप सोच रहे होंगे कि अल्लू अर्जुन क्या तोहफा देने वाला है। तो चलिए हम आपको बता ही देते हैं। अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपने आने वाली फिल्म पुष्पा 2 को लेकर एक जानकारी साझा की है। जी हां, कल यानी 8 अप्रैल को पुष्पा 2 (Pushpa 2) का टीजर रिलीज होने जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- 300 गाड़ियां...घना जंगल, 'Pushpa' ने यहां से शुरू किया था लाल चंदन का कारोबार, इसी जगह शूट हुआ था 'सामी सामी'

    कल आ रहा है पुष्पा 2 का टीजर 

    अल्लू अर्जुन  (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा द रूल (पुष्पा 2)  (Pushpa 2) का फैंस दो साल से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म की टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। सोमवार 8 अप्रैल सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर टीजर रिलीज होगा। इसकी जानकारी खुद अल्लू अर्जुन ने साझा की है।

    पुष्पा 2 से नया पोस्टर रिलीज

    एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर दो फोटो शेयर करते हुए। टीजर का खुलासा किया है। पहली तस्वीर में डबिंग स्टूडियो नजर आ रहा है, इसके कैप्शन में लिखा है 'ऑल सेट'। इसके बाद दूसरी तस्वीर में पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें अल्लू राजा वाली कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं उनके हाथ में कुल्हाड़ी भी नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पीछे कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर तो लग रहा है कि पुष्पा 2 में अल्लू राजा बन चुके हैं।

    खबरें और भी

    इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    पुष्पा 2 इस साल 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना फीमेल लीड में नजर आएंगी। वहीं, फहद फासिल विलेन के किरदार में दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें- Allu Arjun ने मैडम तुसाद में किया अपने वैक्स स्टैच्यू का अनावरण, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात