विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 का मुख्य सीन ही काट दिया! साउदी अरब में चली Allu Arjun की मूवी पर कैंची

Published: Thu, 05 Dec 2024 02:01 PM (IST)

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मचअवेटेड फिल्म पुष्पा 2 आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्देशक सुकुमार ...और पढ़ें

पुष्पा 2 का मेन सीन फिल्म से हुआ गायब
पुष्पा 2 का मेन सीन फिल्म से हुआ गायब

HighLights

  1. फिल्म के टोटल रन टाइम पर भी पड़ेगा असर
  2. पुष्पा राज के किरदार में नजर आए अल्लू अर्जुन
  3. पुष्पा 2 की कमाई पर पड़ेगा असर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज 5 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' जबरदस्त तहलका मचा रही है। फिल्म की उत्सुकता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उम्मीद जताई जा पहले दिन दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद है।

फिल्म से हटाया गया मेन सीन

वहीं फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस से भी इसे पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। हालांकि एक सीन जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है जतारा सीन की। ये वो सीन है जिसमें अल्लू अर्जुन का एकदम अलग रूप नजर आ रहा है। साड़ी में वो बहुत ही दमदार लग रहे हैं। यह सीन एक धार्मिक उत्सव से जुड़ा है, जिसे 'तिरुपति गंगम्मा जतारा' कहा जाता है। इस उत्सव के पीछे महिलाओं के सम्मान से जुड़ी एक पुरानी कहानी है। हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब सेंसर बोर्ड ने उस सीन को काट दिया है। क्या है पूरा मामला आइए विस्तार से जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Leaked: अरे तेरी... 'पुष्पा 2' को लगा बड़ा झटका, रिलीज के चंद घंटों में ऑनलाइन हुई लीक?

सऊदी अरब में इस सीन पर चली कैंची 

न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब में इस सीन को उड़ा दिया गया है। अधिकारियों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि फिल्म के हीरो के तौर पर दिखाई गए जाने के बावजूद अल्लू अर्जुन ने उस स्पेशल सीन में देवी की तरह पोशाक पहनी है। असल में फिल्म में हिंदू देवताओं को लेकर लोगों की भावनाएं और विचार भी चिंता का विषय थे। इस 19 मिनट के सीन को फिल्म से काट दिया गया है। इसके अलावा छोटे मोटे कई अन्य सीन्स पर भी कैंची चलाई गई है।

इस हिसाब से वहां अब फिल्म का टोटल रनटाइम 3 घंटे 1 मिनट है। अब इस बात से फैंस को चिंता हो गई कि ये फिल्म के फ्लो में उनके लिए बाधा बन सकता है क्योंकि वह मेन सीन है जिससे फिल्म का क्लाइमेक्स सेट होता है।

एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म ने किया कमाल

एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस पार कर लिया है। इस कड़ी में इसे केजीएफ 2, बाहुबली 2 और जवान को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं इसका हिंदी वर्जन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। 'पुष्पा: द रूल' को आप हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली और कन्नड़ भाषाओं में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Review: सच में वाइल्ड फायर निकला 'पुष्पाराज', जबरदस्त है Allu Arjun की फिल्म का सीक्वल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।