Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Allu Arjun अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हुए दुबई रवाना, मैडम तुसाद में अपने वैक्स स्टैच्यू का करेंगे अनावरण

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 03:33 PM (GMT+05:30)

    एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को 25 मार्च को हवाई अड्डे पर देखा गया। इस मौके पर अभिनेता को उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी और उनके दो बच्चों अयान और आरहा भ ...और पढ़ें

    अल्लू अर्जुन दुबई (Photo Credit X )
    अल्लू अर्जुन दुबई (Photo Credit X )

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में हैं। बीते साल अक्टूबर में खबर में थी कि एक्टर का दुबई के मैडम तुसाद में वैक्स स्टैच्यू बनने जा रहा है।

    वहीं अब एक्टर के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज सामने आ रही हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता का दुबई में वैक्स स्टैच्यू बनकर तैयार हो चुका है। सोमवार को एक्टर अपनी फैमिली के साथ दुबई के लिए रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट पर अल्लू अर्जुन समेत उनके फैमिली को सपोर्ट किया गया।

    यह भी पढ़ें- Pushpa 2 में हुई इस बॉलीवुड सुपरस्टार की एंट्री? साउथ की कई हिट फिल्मों में लगा चुके हैं एंटरटेनमेंट का तड़का

    दुबई के लिए रवाना हुए अल्लू अर्जुन

    एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को हवाई अड्डे पर देखा गया। इस मौके पर अभिनेता को उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी और उनके दो बच्चों अयान और आरहा   भी नजर आए। इस मौके पर एक्टर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।

    बीते साल एक्टर ने दिया था वैक्स स्टैच्यू का नाप

    बीते साल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल सामने आया था. जिसमे वह अपने स्टैच्यू के लिए नाप देते नजर आए थे। इस वीडियो को मैडम तुसाद दुबई के पेज ने ही सोशल मीडिया अकाउंट (X) पर साझा किया था और कैप्शन में लिखा था, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता यह पुरस्कार जीतने वाले 69 सालों में पहले तेलुगु अभिनेता और डांस मूव्स के प्रतीक, एकमात्र अल्लू अर्जुन इस साल के अंत में मैडम तुसाद दुबई में अपने मोम के जुड़वा के साथ आमने-सामने आने के लिए तैयार हैं।

    खबरें और भी

    पुष्पा 2 में आएंगे नजर

    अल्लू अर्जुन इस साल अपनी सुपरहिट फिल्म पुष्पा के सेकेंड पार्ट पुष्पा 2 में नजर आने वाले हैं। जो अगस्त 2024 में रिलीज होगी। बीते साल फिल्म के टीजर और पोस्टर्स ने तहलका मचा दिया था। ऐसे में 'पुष्पा: द रुल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'मैं डर से कांप रही थी...' 'ऊ अंटावा' के शूट पर अनकंफर्टेबल हो गई थीं Samantha, कहा- अब आइटम नंबर नहीं करूंगी