Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Allu Arjun ने खास बनाया 'पुष्पा' फैन David Warner का बर्थडे, क्रिकेटर ने भी इस अंदाज में दिया जवाब

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 03:26 PM (GMT+05:30)

    अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा द राइज ने पैन इंडिया स्टार बना दिया। एक्टर के फैंस की लिस्ट में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का नाम भी शामिल है। अब ...और पढ़ें

    अल्लू अर्जुन ने डेविड वॉर्नर को किया बर्थडे विश, (Instagram Image)
    अल्लू अर्जुन ने डेविड वॉर्नर को किया बर्थडे विश, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रूल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2021 में आई पुष्पा: द राइज ने देशभर में तहलका मचाया था और अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया।

    अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग सिर्फ इतने पर ही नहीं रुकी। पुष्पा का क्रेज पूरी दुनिया में देखने को मिला। अल्लू अर्जुन की फैंस के लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पॉपुलर बैट्समैन डेविड वॉर्नर का नाम भी शामिल है। अब एक्टर ने क्रिकेटर के बर्थडे पर उनके लिए स्पेशल मैसेज लिखा है।

    वर्ल्ड कप में पुष्पा रंग में रंगे डेविड

    डेविड वॉर्नर ने हर मौके पर पुष्पा के लिए अपना क्रेज दिखाया है। हालिया वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने दो बार शतक जड़ा और दोनों बार सेलिब्रेट पुष्पा के स्टाइल में किया। पहली सेन्चुरी उन्होंने पाकिस्तान और दूसरी नीदरलैंड के खिलाफ बनाई थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by ICC (@icc)

    अल्लू और डेविड की बॉन्डिंग

    डेविड वॉर्नर ने जब शतक बनाया तो उन्होंने मैच के बीच ग्राउंड पर पुष्पा के गले पर हाथ फेरना वाला एक्शन किया। एक भारतीय एक्टर के लिए क्रिकेटर के इस क्रेज की खूब चर्चा भी हुई थी। वहीं, अब अल्लू अर्जुन ने भी फैन के लिए अपना प्यार दिखाया है।

    खबरें और भी

    डेविड के लिए अल्लू का स्पेशल मैसेज

    अल्लू अर्जुन ने डेविड वॉर्नर को बर्थडे विश करने के लिए अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में एक्टर ने डेविड वॉर्नर के पुष्पा स्टेप करते हुए फोटो लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में कहा, "क्रिकेट सुपरस्टार डेविड वॉर्नर आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां। आप जिंदगी में जो कुछ चाहते हैं, उसका बेस्ट आपको मिले।"

    क्रिकेटर ने दिया जवाब

    डेविड वॉर्नर ने भी अपने फेवरेट एक्टर के इस मैसेज का जवाब दिया। क्रिकेटर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अल्लू अर्जुन का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "थैंक्स ब्रदर।" डेविड वॉर्नर, पुष्पा के कितने बड़े फैन है, इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया अकाउंट से लगाया जा सकता है। क्रिकेटर के इंस्टाग्राम पर पुष्पा से जुड़े कई सारे रील्स और फोटो देखने को मिल जाएगी।