विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्लू अर्जुन ने इंडियन सिनेमा को दिलाई ग्लोबल पहचान, एटली की Raaka के नाम दर्ज हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published: Mon, 21 Sep 2026 06:53 PM (IST)

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म राका को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

अल्लू अर्जुन की राका (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अल्लू अर्जुन की राका (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. राका फिल्म ने रच दिया था इतिहास

  2. अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

  3. इस मामले में राका मूवी ने किया कमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म राका का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वक्त राका को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट और अधिक बढ़ने वाली है। 

खबर है कि निर्देशक एटली की राका (Raaka) ने रिलीज से पहले इतिहास रचा दिया है और विश्व स्तर पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। जिसके चलते राका का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक में शामिल हो गया है। 

राका ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन स्टारर राका का निर्माण साउथ सिनेमा के बड़े प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। सन पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर सोमवार को फिल्म द्वारा बनाए गए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की जानकारी साझा की है और बताया है- 

यह भी पढ़ें- 'अवतार' से बेहतर Raaka...' अल्लू अर्जुन और दीपिका की फिल्म को लेकर 'डॉन' के डायरेक्टर का बड़ा दावा

raaka

इतिहास रचा गया, एक ऐसी वैश्विक जीत जो भारतीय सिनेमा को दुनिया में एक अलग पहचान दिला दी है। फिल्म राका ने 'रियल-टाइम में सबसे अधिक लोगों के मोशन-कैप्चर' करने का का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें एक साथ 37 कलाकारों को कैप्चर किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए अभिनेता अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट सौंपा गया है। 

इस तरह से रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन की राका के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। मालूम हो कि एटली के डायरेक्शन में बनने वाली राका एक साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसको लेकर सिनेमा जगत में चर्चाओं का बाजार लंबे समय से गर्म है। अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद राका को लेकर सुर्खियां और तेज होने वाली हैं। 

क्या होता है रियल-टाइम मोशन कैप्चर?

रियल-टाइम मोशन कैप्चर (Real-time Motion Capture) के बारे में जानकारी देते हुए बता दें कि ये एक ऐसी एडवांस टेक्नोलॉजी है, जिसकी मदद से किसी इंसान या वस्तु की शारीरिक गतिविधियों और हाव-भाव को ठीक उसी समय, बगैर देरी किएलाइव मोशन में डिजिटल 3D मॉडल या कैरेक्टर में ट्रांसफर किया जाता है। ये देखने में ऐसा लगता है, जैसे मानों कोई वीडियो गेम चल रहा हो।

कब रिलीज होगी राका?

बात की जाए फिल्म राका के बारे में तो ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, राम्या कृष्णन, जाह्नवी कपूर और योगी बाबू जैसे कई कलाकार भी मौजूद रहेंगे। गौर किया जाए राका की रिलीज डेट की तरफ तो अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि अगले साल के अंत में इसे थिएटर्स में रिलीज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार, अल्लू अर्जुन की Rakaa पर आया लेटेस्ट अपडेट, इस महीने में दिखेगी पहली झलक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।