Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    National Film Awards 2023: 'पुष्पा' के लिए बेस्ट एक्टर चुने गए अल्लू अर्जुन, सामने आया एक्टर का पहला रिएक्शन

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 07:27 PM (IST)

    69th National Film Awards Winner इस बार 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है। इस मामले में साउथ के दिग्गज कलाकार अल्लू अर ...और पढ़ें

    बेस्ट एक्टर बनने के बाद अल्लू ने किया रिएक्ट (Photo Credit-Twitter)
    बेस्ट एक्टर बनने के बाद अल्लू ने किया रिएक्ट (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर
    2. नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में एक्टर को मिला खास सम्मान
    3. सामने आया पुष्पा एक्टर का रिएक्शन

     नई दिल्ली जेएनएन: Allu Arjun Reaction On National Film Awards 2023: 69वें फिल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की ओर से कर दी गई है। इस दौरान साउथ के मशहूर कलाकार अल्लू अर्जुन को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट एक्टर चुना गया है।

    फिल्म 'पुष्पा-द राइज' के लिए एक्टर को ये खास सम्मान मिला है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए चुने जाने के बाद अब अल्लू अर्जुन का पहला रिएक्शन वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता खुशी में इमोशनल होते नजर आ रहे हैं।

    सामने आया अल्लू अर्जुन का पहला रिएक्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 की घोषणा आज नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौके पर मौजूद जूरी ने इस बार के विजेताओं के विनर्स का ऐलान किया। फिल्म 'पुष्पा-द राइज' के लिए अल्लू अर्जुन को 69वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विनर चुना गया है।

    इस जीत के बाद पुष्पा टीम ने एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अल्लू पुष्पा डायरेक्टर सुकुमार को खुशी में गले लगाते और इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य लोग भी अल्लू अर्जुन की इस जीत पर जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि- ''हमें अल्लू अर्जुन का फैन होने पर काफी गर्व है।''

    ये लाजिमी भी है क्योंकि जिस तरह से उन्होंने पुष्पा फिल्म में एक्टिंग की, वो काबिल ए तारीफ रही। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और तमाम फैंस उन्हें बधाईयां भी दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    'पुष्पा' बन छाए अल्लू अर्जुन

    साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा- द राइज' के जरिए अपनी दमदार एक्टिंग से अल्लू अर्जुन ने हर किसी का दिल जीता। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस मूवी में अल्लू के लुक और स्टाइल को भी फैंस ने काफी कॉपी किया। खासकर उनके पॉपुलर डायलॉग ''पुष्पा नाम है मेरा मैं झुकेगा नहीं।

    '' पुष्पा-द राइज में अल्लू अर्जुन ने लाल चंदन की लड़कियों के तस्कर का रोल अदा किया था। बता दें आने वाले समय में आपको पुष्पा का पार्ट 2 भी देखने को मिलेगा।