यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shah Rukh Khan बच्चों को 'पुष्पा' के 'श्रीवल्ली' गाने की करवाएंगे प्रैक्टिस, Allu Arjun ने किया रिएक्ट
Allu Arjun के बेटे Ayaan ने हाल ही में अभिनेता Shah Rukh Khan की फिल्म डंकी के गाने लुट पुट गया पर डांस किया था। वीडियो वायरल होने के बाद किंग खान ने ...और पढ़ें

HighLights
- अल्लू अर्जुन के बेटे के डांस पर शाह रुख खान ने दिया जवाब
- शाह रुख के मैसेज से गदगद हुए अल्लू अर्जुन
- अल्लू अर्जुन ने शाह रुख को लेकर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के बच्चे भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। उनके बेटे अयान और बेटी अरहा अक्सर सुर्खियां बटोर लेते हैं। हाल ही में, अभिनेता के बेटे अयान को बी-टाउन के बादशाह शाह रुख खान (Shah Rukh khan) स्टारर फिल्म डंकी (Dunki) के गाने लुट पुट गया पर डांस करते हुए एक वीडियो बनाया था।
क्लिप में अयान कार में मस्ती भरे अंदाज में शाह रुख खान के गाने लुट पुट गया पर डांस करते हुए नजर आए, साथ ही गाने को गुनगुनाते हुए भी दिखे। जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने अल्लू अर्जुन के बेटे पर बहुत प्यार बरसाया। शाह रुख भी तारीफ करने से पीछे नहीं रहे।
अयान के वीडियो पर शाह रुख का रिएक्शन
शाह रुख खान ने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर अल्लू अर्जुन के बेटे अयान का वीडियो रीशेयर किया और साउथ एक्टर के लिए एक प्यारा मैसेज भेजा। SRK ने लिखा, "आपको धन्यवाद छोटे। आप फ्लोवर और फायर दोनों हैं। अब मैं अपने बच्चों को भी अल्लू अर्जुन के श्रीवल्ली (पुष्पा) के गाने की प्रैक्टिस करवाऊंगा। हा हा।"
Thank u lil one… you are flower and fire both rolled into one!!! Now getting my kids to practice singing @alluarjun’s Srivalli… ha ha https://t.co/XZr29SIhD2
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 25, 2024
यह भी पढ़ें- Allu Arjun के बेटे ने कार में Shah Rukh Khan के 'लुट पुट गया' गाने पर किया डांस, अयान का वीडियो हुआ वायरल
शाह रुख के पोस्ट पर अल्लू अर्जुन का जवाब
शाह रुख खान के मैसेज से अल्लू अर्जुन खुशी के मारे गदगद हो गए। उन्होंने अभिनेता को विनम्र कहा। अल्लू अर्जुन ने SRK के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, "शाह रुख जी, आप बहुत प्यारे हैं। आपके प्यारे मैसेज से विनम्र हूं। बहुत सारा प्यार।"
खबरें और भी
पुष्पा के ब्लॉकबस्टर होने के बाद दर्शकों को अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, शाह रुख, सलमान खान के साथ आगामी फिल्म टाइगर वर्सेज पठान में दिखाई देंगे।