यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संध्या थिएटर भगदड़ मामले में Allu Arjun को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी नियमित जमानत
अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक ...और पढ़ें

HighLights
- नामपल्ली कोर्ट ने थिएटर भगदड़ मामले में की सुनवाई
- अल्लू अर्जुन को कोर्ट से मिली राहत
- कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को दी नियमित जमानत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों संध्या थिएटर भगदड़ मामले की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक 35 वर्षीय रेवती नामक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट से अभिनेता को बड़ी राहत मिली है।
अभिनेता अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने रेगुलर जमानत दे दी है। नामपल्ली कोर्ट ने थिएटर भगदड़ मामले में आज सुनवाई की हुई थी। अदालत ने सुनवाई के दौरान अभिनेता को राहत दे दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने एक्टर को को 50 हजार रुपये के दो जमानती पेश करने का आदेश दिया है।
संध्या थिएटर मामले में कैसे आया अल्लू अर्जुन का नाम
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 (Pushpa 2) फिल्म के प्रीमियर के दौरान यह घटना घटित हुई थी। दरअसल, अल्लू अर्जुन प्रशंसकों का हौसला बढ़ाने के लिए थिएटर में पहुंचे थे। इस दौरान फैंस उनकी झलक पाने के लिए बेताब हो गए और भगदड़ मच गई। इस घटना की वजह से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका 8 साल का बेटा घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Stampede Case: 'फालतू में घसीटा जा रहा है,' Allu Arjun के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड का ये दिग्गज
नियमित जमानत के लिए दायर की थी याचिका
इस पूरे मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने 13 दिसंबर को उन्हें गिरफ्तार किया था। 14 दिसंबर को तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दी थी। बता दें कि इसके बाद पुष्पा 2 एक्टर ने नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की थी। 27 दिसंबर को एक्टर इसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे।
खबरें और भी
अल्लू अर्जुन मांग चुके हैं माफी
अभिनेता अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घटनाक्रम के लिए पीड़ित परिवार से माफी मांग चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि इस मामले में कुछ लोग उनका नाम और छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Photo Credit- Instagram
पीड़ित परिवार को देंगे मुआवजा
अल्लू अर्जुन और पुष्पा 2 के निर्माता ने हाल ही में पीड़ित परिवार को 2 करोड़ का मुआवजा देने की घोषणा की थी। एक्टर ने 1 करोड़ रुपये दिए थे। वहीं, मैथ्री फिल्म और निर्देशक सुकुमार ने 50-50 लाख दिए। बता दें कि उन्होंने यह पैसा निगम के अध्यक्ष दिल राजू ने परिवार को मुआवजा सौंपा था।