Dhurandhar रणवीर सिंह के हाथ से 'पुष्पा' ने छीनी इतनी बड़ी फिल्म; ब्लॉकबस्टर मूवी में दिखेंगे अल्लू अर्जुन?
Ranveer Singh X Allu Arjun: रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का अगला पार्ट आ रहा है और इस फिल्म के बाद रणवीर कई बड़ी फिल्मों में द ...और पढ़ें

रणवीर सिंह की फिल्म पर 'पुष्पा' का कब्जा?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म धुरंधर के चलते खूब सुर्खियों में हैं। अगर ये कहा जाए कि रणवीर की पांचों उंगलियां इस वक्त घी में डूबी हुई हैं, तो यह कहना गलत नहीं होगा। एक तरफ धुरंधर की सफलता के बाद अब उसका अगला पार्ट आने वाला है।
'धुरंधर 2' यानि 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इसके बाद रणवीर के पास कई और फिल्में हैं और अब खबर आई है कि रणवीर की एक फिल्म को 'पुष्पाराज' ने हथिया लिया है। क्या है ये पूरी खबर, आइए जानते हैं...
रणवीर के हाथ से निकली फिल्म?
रणवीर सिंह धुरंधर के बाद कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होंगे, जिनमें से प्रलय का नाम भी शामिल है। इसके अलावा खबर आ रही थी कि रणवीर सिंह के हाथ से जो फिल्म निकली है वो असल में बासिल जोसेफ की फिल्म है। दरअसल बासिल जोसेफ के सुपरहीरो प्रोजेक्ट पर पिछले दो सालों से काम कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भारत के पहले सुपरहीरो 'शक्तिमान' को एक 'मिलेनियल स्पिन' की होगी, जिसे नए तरीके से पर्दे पर पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- गुमनामी के अंधेरे में जी रहा बचपन का सुपरहीरो 'जूनियर-जी', एक्टिंग से सालों से है दूर!
बासिल पिछले दो सालों से रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म को हिंदी में बनाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, बताया गया है कि स्क्रिप्ट को लेकर निर्देशक और स्टार के बीच मतभेद, साथ ही बजट और अन्य मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है और फिल्म रणवीर के हाथों से निकल गई है। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक रणवीर अब फिल्म का हिस्सा नहीं अब फिल्म में पुष्पा की एंट्री हो गई है।
खबरें और भी

अल्लू अर्जुन ने किया रणवीर सिंह को रिप्लेस?
रिपोर्ट के मुताबिक अब रणवीर के बाहर आने के बाद इस फिल्म में पुष्पा (Pushpa) फेम अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की एंट्री हो गई है। हालांकि एक्टर और डायरेक्टर ने इस सब पर कुछ भी बोलने से मना किया है।
उनके करीबी एक सूत्र का कहना है कि शक्तिमान प्रोजेक्ट को तैयार करने की कोशिश के दौरान उन्हें "बी-टाउन (बॉलीवुड) में कई समस्याओं, ईगो (अहंकार) और बजट को लेकर फिजूलखर्ची" का सामना करना पड़ा और उन्होंने इसे एक नाइटमेयर बताया। इसके बाद अब अल्लू अर्जुन के फिल्म में होने की बात कही जा रही है और माना जा रहा है कि अल्लू इस फिल्म में आ सकते हैं।
हालांकि इस फिल्म को लेकर अभीतक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। आपको बता दें कि शक्तिमान (Shaktiman) को लेकर पिछले काफी वक्त से खबरें आ रही हैं।
पहले खबर थी कि ओरिजिनल शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) इस फिल्म को बना रहे हैं और तब भी रणवीर सिंह का ही नाम सामने आया था। हालांकि यह फिल्म वही है या अलग, इसको लेकर कुछ साफ नहीं है।